फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father murdered for resisting daughter kidnapping in Budaun

Budaun Murder Case: बेटी को बचाने के लिए दबंगों से भिड़ गए थे सुधीर, आरोपी ने पेट में मारी गोली

Wed, 17 Jan 2024 01:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 17 Jan 2024 01:45 PM IST
सार

बदायूं के गांव सादुल्लागंज में सोमवार रात सुधीर कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो भाई फरार हैं। 

विज्ञापन
Father murdered for resisting daughter kidnapping in Budaun
सुधीर कुमार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के गांव सादुल्लागंज में सोमवार रात सुधीर कुमार सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पड़ोस में रहने वाला दबंग नन्हे अपने दो भाइयों के साथ उनके घर में घुसा था। उसने उनकी बेटी का अपहरण की कोशिश की। बेटी को बचाने के लिए सुधीर आरोपियों से भिड़ गए। सुधीर ने नन्हे से तमंचा छीनने की कोशिश की थी। इसी कोशिश के दौरान नन्हे ने गोली चलाई, जो उनके पेट में जा लगी थी। 

विज्ञापन


दातागंज क्षेत्र के गांव सादुल्लागंज के सुधीर हत्याकांड में पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपी नन्हे सुधीर का दोस्त था। उसका साथ बैठकर खाना पीना भी होता था। वह अक्सर साथ रहते थे लेकिन कुछ समय से दोनों पक्ष रंजिश मानने लगे थे। सोमवार रात नन्हे सुधीर के घर में घुसा और उनकी बेटी को खींचकर ले जाने लगा। यह देख सुधीर उससे भिड़ गए। इस पर आवाज लगाकर नन्हे ने अपने दोनों भाइयों को बुला लिया। इसी दौरान नन्हे ने सुधीर को गोली मार दी। मामले में गिरफ्तार नन्हे से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार हुए दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


हत्या की कोशिश में दर्ज हुई थी एफआईआर, बाद में बदला केस
कोतवाली क्षेत्र के गांव सदुल्लागंज में सुधीर कुमार सिंह को गोली मारने के बाद पुलिस ने हत्या की कोशिश में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया था, जहां उनकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला तरमीम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम
सुधीर गोली लगने के बाद वहीं गिर गए। गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों को देख दबंग धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो दस मिनट में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस टीम ने सुधीर को अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

नन्हे और उसके भाई के खिलाफ दर्ज हैं तीन केस
सुधीर की हत्या के आरोपी कई महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी कर चुके हैं। मुख्य आरोपी नन्हे और उसके भाई के खिलाफ तीन मुकदमे भी दर्ज हैं।  24 अक्तूबर 2021 को मुख्य आरोपी नन्हे उर्फ सोमेंद्र और उसका भाई अंतू उर्फ गजेंद्र अपने मोहल्ले के अभिषेक और गोविंद के साथ एक युवती के घर में घुस गए थे। 

उन्होंने घर में घुसकर युवती, उसकी भाभी और उसकी मां के साथ छेड़खानी की तो उनकी चीख सुनकर परिजन आ गए। इस पर उन्होंने उनके साथ मारपीट की।  इस मामले में चारों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और गाली गलौज करने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी नन्हे एक और घर में घुसकर मारपीट व गाली गलौज कर चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed