फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sucide

उसावां और जरीफनगर में फंदे से लटके मिले युवकों के शव

Tue, 12 Apr 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
sucide
धर्मेंद्र- फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में रविवार रात 24 वर्षीय धर्मेंद्र और जरीफनगर इलाके में 28 वर्षीय वीरेंद्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। वीरेंद्र पिछले चार दिन से लापता था। परिवार वाले तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह उसका शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला, जबकि उसावां कस्बे में धर्मेंद्र का शव लटका मिला। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका हैै।
विज्ञापन

30 साल पहले शाहजहांपुर से उसावां आया था परिवार : धर्मेंद्र के पिता ओमकार सिंह शाहजहांपुर जिले में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बल्लिया के रहने वाले थे। करीब तीस साल पहले वह उसावां आए थे। उन्होंने वार्ड नंबर एक में अपना मकान बना लिया। फिर यहीं गुजर बसर करने लगे।
विज्ञापन

जरीफनगर। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भीमपुर दोस्तपुर निवासी वीरेंद्र (28) पुत्र दौलतराम पिछले चार दिन से लापता था। परिवार वाले उसे जगह-जगह तलाश कर रहे थे। सभी रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह करीब दस बजे कुुछ लोग गांव के बाहर गेहूं काट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक शहतूत के पेड़ से वीरेंद्र का शव फंदे से लटका देखा। शव काफी खराब हो चुका था। इससे आसपास इलाके में दुर्गंध फैल रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर गांव के तमाम लोग और युवक के परिवार वाले आ गए। बाद में सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई। युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। भाई राजवीर ने बताया कि वीरेंद्र चार दिन से लापता था। उसका किसी से विवाद भी नहीं हुआ था। उसने आत्महत्या क्यों की। परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसावां। वार्ड नंबर एक निवासी धर्मेंद्र सिंह (24) का शव सोमवार सुबह बाजार में एक टिनशेड में लटका मिला। परिवार वालों के मुताबिक धर्मेंद्र पंद्रह दिन पहले बाहर नौकरी करने गया था लेकिन उसे काम नहीं मिला। वह रविवार को ही लौटा था। रात को वह खाना खाकर घर से निकल गया। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह लोगों ने उसका शव बाजार में फंदे से लटका देखा। इस पर कस्बे के तमाम लोग पहुंच गए। एसओ प्रकाश सिंह भी आ गए। उसके बाद युवक का शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। धर्मेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह रेहड़ी से सामान ढोने का काम करता था। उसके आत्महत्या करने की वजह परिवार वाले भी नहीं बता पा रहे हैं। संवाद

वीरेंद्र- फाइल फोटो। संवाद

वीरेंद्र- फाइल फोटो। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed