फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Such a colour will fly that India will turn saffron.

Budaun News: ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जाएगा

Mon, 18 May 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 18 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Such a colour will fly that India will turn saffron.
भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत- भाजपा
बिसौली। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुड़िया धुरेकी स्थित रिजॉर्ट में यह कार्यक्रम हुआ। कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं में राष्ट्र जागरण का संदेश दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी कवियों को सम्मानित किया। भारत शर्मा राज ने मां सरस्वती की वंदना से शुभारंभ किया। कवि अखिलेश ठाकुर ने राष्ट्रहित पर कविता सुनाई। दत्त शर्मा ने भावपूर्ण ग़ज़ल प्रस्तुत की। भारत शर्मा राज ने जीवन के यथार्थ को अपनी रचना में व्यक्त किया। डॉ. अक्षत अशेष ने भगवान श्रीराम पर आधारित कविता सुनाई। श्रोताओं ने कविताओं का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन देर रात तक चला। कवि अखिलेश ठाकुर ने नागरिक कर्तव्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “चालबाजियां या मक्कारी कब समझेंगे, राष्ट्र द्रोहियों की गद्दारी कब समझेंगे, हर घटना सरकारों के सिर मढ़ने वाले, राष्ट्र हेतु निज जिम्मेदारी कब समझेंगे। डॉ. अक्षत अशेष ने वातावरण को भक्तिमय बनाया। उन्होंने अपने पिता उर्मिलेश शंखधार की कविता “गाएंगे जाएंगे हम वंदे मातरम्” की भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नरेंद्र गरल ने अपनी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत पंक्तियों से समापन को यादगार बनाया। उन्होंने कहा, “बूंद-बूंद मिल जाएगी तो जल दरिया हो जाएगा, ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जाएगा।” अंत में, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी कवियों, अतिथियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य और अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed