फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Success comes only from a disciplined life

Budaun News: अनुशासित जीवन से ही मिलती है सफलता

Mon, 23 Sep 2024 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Success comes only from a disciplined life
नेहरु इंटर काॅलेज रुदायन में स्काउट प्र​शि​क्षण ​शिविर मेें जांच करते अ​धिकारी। स्रोत स्वयं
बदायूं। भारत स्काउट गाइड संस्था की ओर से नेहरु इंटर काॅलेज रुदायन स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समापन पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त कृपाल सिंह ने कहा कि ईमानदार होने का अर्थ है कि आप हजारों मनकों में चमकने वाले हीरे हैं। प्रधानाचार्य आलोक कुमार पाठक ने कहा कि अनुशासित जीवन से सफलता चरण चूमती है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रहित में श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवा स्काउट बनें।

उन्होंने स्काउट गाइड को जंगलों में तंबू निर्माण करने, भोजन बनाने, प्राथमिक उपचार करने, गैजेट्स तैयार करने आदि की ट्रेनिंग दी। विद्यार्थियों ने रंगोली के अलावा बिना बर्तन के भोजन बनाया। इसमें गाइड वर्ग में मां सरस्वती टोली प्रथम और स्काउट वर्ग में श्रीराम टोली सर्वश्रेष्ठ रही। झंडी संकेत में गाइड पार्वती वार्ष्णेय, आकृति, निशा, नेहा और नमन वार्ष्णेय को सम्मानित किया गया। शिक्षक ब्रजकिशोर, आदेश शर्मा, आभा निर्णायक रहीं। इस मौके पर अवधेश गुप्ता, महेंद्र पाल सिंह, मंजू, संगीता, सुशील, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed