{"_id":"66edee0a0575a687940ac954","slug":"students-will-learn-agriculture-in-a-playful-manner-badaun-news-c-123-1-sbly1001-126190-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेल-खेल में विद्यार्थी सीखेंगे खेतीबाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेल-खेल में विद्यार्थी सीखेंगे खेतीबाड़ी
विज्ञापन
बदायूं। उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब शिक्षक खेल-खेल में खेतीबाड़ी के गुर भी सिखाएंगे। विद्यालय में मौजूद किचन गार्डन और खेतों में ले जाकर विद्यार्थियों को खेती की नई तकनीकी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
परिषदीय विद्यालयों में अधिकांश छात्र-छात्राएं ग्रामीण परिवेश से आते हैं। शासन की मंशा है कि ऐसे में उनको पढ़ाई के साथ-साथ आधुनिक खेतीबाड़ी के बारे में भी बताया जाए। इसको लेकर विद्यालयों में किचन गार्डन खोला गया था। इसका फायदा एक तो छात्र-छात्राओं यह रहेगा कि उनको मध्याह्न भोजन में हरी सब्जियां मिल सकेंगी। खेती की नवीनतम तकनीक के बारे में पता हो सकेगा। जहां किचन गार्डन नहीं हैं तो वहां के शिक्षक पास के खेतों में जाकर खेतीबाड़ी की नवीनतम तकनीक के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देंगे।
एलईडी से भी दी जानकारी
उच्च प्राथमिक विद्यालय में एलईडी के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जाएगी। एलईडी के माध्यम से वीडियो के जरिए उनको बारीकियों को समझा सकते हैं। एलईडी से छात्र-छात्राओं को आसानी से चीजें समझ में आएंगी।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक के छात्र-छात्राओं के पास कृषि विज्ञान विषय है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को कृषि संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। -वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए