{"_id":"dcc6cb989f24f97b09f565a0cff0b609","slug":"students-demanded-the-action-against-culprit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषियों पर कार्रवाई को बच्चों ने थामा कटोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषियों पर कार्रवाई को बच्चों ने थामा कटोरा
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा नेताओं की अगुवाई में किया धरना-प्रदर्शन
एमडीएम घोटाला करने वालों पर कार्रवाई की मांग
हाथों में कटोरा लेकर जब यह बच्चे मालवीय आवास पर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे, तो हर किसी की नजर इन्हीं पर थी। बच्चे नारे लगाते हुए चल रहे थे। कह रहे थे कि उनके हक पर डाका डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। धरने की अगुवाई कर रहे मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी ने कहा कि जांच में सब कुछ साफ होने के बाद प्रशासन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। बोले, जल्द ही सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा। वह खुद बच्चों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। भ्रष्ट अधिकारियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले के उन्होंने भी दोषियों पर कार्रवाई की मांग डीएम से की।
प्रदर्शन करने वालों में शबाव चौधरी, रिजवान गाजी, जाहिद गाजी, कासिम,सुनील यादव, मोहम्मद अकबर, जहांगीर, बहाबउद्दीन, अर्जुन राघव गुप्ता, शहबा गाजी, तस्लीम,युनुस, रूबैद,उमैद,रोहिताश, सादाब,युसुफ,समीर, समीर, फिरोज, नदीम, भोला,सचिन, अरुण, सौरभ यादव, शिवशंकर गुप्ता आदि थे।
ये है मामला-
कक्षा आठ तक के प्रत्येक बच्चे को रोजाना एमडीएम दिया जाता है। शहर के कई माध्यमिक स्कूलों में भी यह योजना संचालित है। शहर के नामचीन विद्यालयों में शुमार रखने वाले तीन स्कूलों में बच्चों को भोजन नहीं दिया गया। आरोप था कि भोजन नहीं दिये जाने के बाद भी उसकी रकम निकाल ली गई। शिकायत मिलने पर बीएसए ने दो खंड शिक्षाधिकारियों से इसकी जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। तब बीएसए ने भी उन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति डीआईओएस से की है। बीएसए, आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह मामला गंभीर था। उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने जांच में भी यही पाया था कि बच्चों को भोजन नहीं खिलाया गया। उन्होंने रिकवरी स्टीमेंट के लिए भी सालारपुर के खंडशिक्षाधिकारी रमेश चंद्र जौहर को नियुक्त किया है। किसी भी स्तर पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।