फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   students celebrated diwali programme

बच्चों ने धूमधाम से मनाया दिवाली उत्सव

Mon, 09 Nov 2015 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 09 Nov 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
students celebrated diwali programme
स्कूलों में रंगोली सजाई गई रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
विज्ञापन

 

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम शुरू होने पर नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। बच्चों ने इंटर हाउस स्तर पर रंगोली सजाई। रंगोली में गांधी  हाउस के प्रतिभागियों का पहला स्थान रहा। बच्चों ने कैंडिल डेकोरेशन भी की। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल समेत प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आरके पब्लिक स्कूल में दिवाली उत्सव के तहत बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डायरेक्टर आशीष अग्रवाल ने बच्चों को त्योहार का महत्व समझाया। प्रधानाचार्य सुशील कवि ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।

किड्स प्लेनट प्ले स्कूल में बच्चों ने राम और सीता बनकर रामलीला का मंचन किया। संचालिका वंदना बब्बर ने उन्हें दिवाली मनाये जाने की परंपरा की जानकारी दी। वीपी सिंह स्मारक उमा विद्यालय में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में अनम गाजी ने प्रथम स्थान पाया। निदेशक शैलेंद सिंह ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में दीप सजाओ प्रतियोगिता में करीना प्रथम, रेनू द्वितीय, करणा और नंदनी को तृतीय स्थान मिला। प्रबंधक अवनीश शर्मा और प्रधानाचार्या रूपा रानी के साथ बच्चों ने आतिशबाजी दाग कर त्योहार मनाया। अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर उमा विद्यालय में भी कई कार्यक्रम हुए। प्रबंधक रतन जिंदल और आलोक कुमार गुप्ता ने पुरस्कार वितरित किए। गुलजारी लाल चंपालाल सरस्वती विद्या मंदिर में व्यवस्थापक प्रवीण कुमार मित्तल, अध्यक्ष कमलेश वार्ष्णेय और पालिका सदस्य रामप्रवेश यादव ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed