{"_id":"68f539890a6e0656f402c205","slug":"strict-on-paper-rules-flouted-in-the-firecracker-market-badaun-news-c-123-1-sbly1001-149357-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कागजों में सख्ती, पटाखा बाजार में उड़ाई गईं नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कागजों में सख्ती, पटाखा बाजार में उड़ाई गईं नियमों की धज्जियां
विज्ञापन
पटाखा बाजार में कपड़ों से दुकानों को बनाया। संवाद
बदायूं। पटाखा बाजार में सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। जहां एक ओर प्रशासन ने पटाखा दुकानों के चारों ओर खाली जगह रखने और ऊपर टिनशेड लगाने के सख्त निर्देश दिए थे, वहीं जमीन पर इन नियमों का कहीं पालन होता नहीं दिखा। दुकानों पर कपड़े और प्लास्टिक की छतें लगाई गई हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।
फतेहपुर में रविवार को पटाखा बाजार में आग लगने से 65 दुकानें जलकर राख हो गईं। बावजूद इसके बदायूं प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। यहां भी वही लापरवाही दोहराई जा रही है। अधिकारियों ने कागजों में लाइसेंस जारी करने के दौरान सख्ती जरूर दिखाई, लेकिन हकीकत में केवल औपचारिकता निभाई गई।
सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर पटाखा बाजार में केवल फायर बिग्रेड की गाड़ी ही खड़ी नजर आई। दोपहर तक अधिकांश पानी के ड्रम खाली रखे दिखे। अगर किसी दुकान में थोड़ी सी चिंगारी भी लगी तो पूरा बाजार चपेट में आ सकता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा न हो दीपावली की खुशियां कहीं गम में न बदल जाएं, इसके लिए जिम्मेदारों को तुरंत सक्रिय होना होगा।
विज्ञापन
आउट ऑफ डेट का रखा मिला फायर सिलिंडर
बम डिस्पोजल टीम के प्रभारी विपिन पाल ने रविवार को अपनी टीम के साथ पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। उनको मेले में कई खामियां मिलीं। उन्होंने दुकानों के पास से रेत व मिट्टी उठवाकर दूर रखवाया। वहीं कई पानी के ड्रम खाली थे, उसको भरवाने के निर्देश दिए। वहीं, कई दुकानों पर सुरक्षा के लिहाज से फायर सिलिंडर रखे मिले। हालांकि उनमें भी खामियां नजर आईं। उन्होंने एक दुकान पर आउट ऑफ डेट का फायर सिलिंडर रखा देखा, तो तत्काल उसको बदलवाने के निर्देश दिए।
दुकानों तक पहुंच रहे थे वाहन
पटाखा बाजार में ग्राहक और व्यापारी अपनी-अपनी संबंधित दुकानों से वाहन सटाकर खड़ा कर रहे थे। ताकि वाहन सुरक्षा की दृष्टि से महफूज रह सकें। बम डिस्पोजल टीम ने बताया कि इन वाहनों की वजह से आग लगने के ज्यादा चांस रहते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए टीम के सदस्याें ने सभी व्यापारी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने ग्राहकों के वाहनों को दुकानों से दूर खड़ा करवाएं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचा जा सके।
पटाखा बाजार में पुलिस व्यवस्था बढ़ाई गई है। बैरिकेडिंग कराई गई है, जिससे वाहनों के आवागमन में समस्या न हो। यदि कोई नियमों की अनदेखी करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -अरूण कुमार, एडीएम, प्रशासन