फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sticks and Axes Fly in Family Brawl; 11 Injured, Including Women

Budaun News: कुनबे में चले डंडे-फरसे, महिलाओं समेत 11 घायल

Sat, 18 Apr 2026 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sticks and Axes Fly in Family Brawl; 11 Injured, Including Women
घायल जयसिंह का उपचार  करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : मिहींपुरवा के मोतीपुर रेंज में वन विभाग द्वारा पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ।
उझानी। गांव कुआडांडा में दीवार को लेकर एक ही कुनबे के लोग आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे और फरसों से दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर प्रहार किए। महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मारपीट की घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे की है। कुआडांडा निवासी जयसिंह और उमेश के कुनबे के लोगों में पिछले सालों में बंटवारा हो चुका है। एक दीवार को लेकर दो-तीन दिन पहले कहासुनी हो गई। उस दिन तो दोनों पक्ष के लोग शांत हो गए, लेकिन शुक्रवार सुबह महिलाओं ने एक-दूसरे से गाली गलौज शुरू कर दी। दोनों पक्ष के लोगों ने हस्तक्षेप किया तो वह लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। एक पक्ष के लोग में दो युवक फरसा भी निकाल लाए। फरसे से भी प्रहार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे जयसिंह (64), उनके बेटे मुकेश (40), रीना (35) पत्नी जयवीर, उनका बेटा अवनेश (18), आशीष (15), रीता (16) और गुड्डन (14), दूसरे पक्ष से किताबश्री (40) पत्नी स्व. शेरसिंह, उनका बेटा उमेश (23), उपेंद्र (20) और राजेश्वरी (22) पत्नी उमेश घायल हो गई। दोनों पक्ष में मारपीट होती देख आसपास लोगों का जमघट भी लग गया, लेकिन किसी ने भी उन्हें समझाने की कोशिश नहीं की। दोनों पक्ष के घायलों को लेकर परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा राजेंद्र सिंह और रवेंद्र सिंह ने घायलों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। घायलों में उमेश, उपेंद्र, जयसिंह और मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


मामा-भांजे को पीटने वाले पर रिपोर्ट दर्ज
उझानी। नझियाई मोहल्ला निवासी पुत्तूलाल और उनके भान्जे शिवशंकर को पड़ोस के ही भूरे और बड्डा ने घेरकर पीट दिया। पिटाई से घायल मामा-भान्जे का बृहस्पतिवार शाम अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

घायल जयसिंह का उपचार  करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

घायल जयसिंह का उपचार  करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद- फोटो : मिहींपुरवा के मोतीपुर रेंज में वन विभाग द्वारा पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed