{"_id":"66912306b483b8d6cf04b719","slug":"ssp-took-action-against-faizganj-behta-so-in-casteist-remarks-case-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: जातिगत टिप्पणी के मामले में फैजगंज बेहटा के थानेदार पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: जातिगत टिप्पणी के मामले में फैजगंज बेहटा के थानेदार पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
Fri, 12 Jul 2024 06:05 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:05 PM IST
सार
एक सप्ताह पहले फैजगंज बेहटा एसओ वेदपाल सिंह का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें वह ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करते सुने गए। इसके बाद से ब्राह्मण समाज के लोग उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
थाना फैजगंज बेहटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं जिले में जातिगत टिप्पणी का ऑडियो वायरल होने के बाद आखिरकार फैजगंज बेहटा एसओ वेदपाल सिंह को शुक्रवार सुबह लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह इंस्पेक्टर जवाहरलाल को चार्ज दिया गया है। एसओ के खिलाफ ब्राह्मण समाज के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री से भी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले एसओ वेदपाल सिंह का ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो क्लिप के अनुसार, कुंवरगांव इलाके के एक व्यक्ति ने फैजगंज बेहटा एसओ वेदपाल सिंह को कॉल की थी। वह पाठकपुर धनियावली गांव में चल रहे विवाद को लेकर कॉल कर रहा था और अनुसूचित जाति के लोगों की ओर से एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश कर रहा था।
विज्ञापन
Bareilly: साइबर ठगों ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को दो दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, ट्रांसफर कराए 47 हजार रुपये
विज्ञापन
इस दौरान एसओ और उसके बीच बातचीत हुई। ऑडियो में एसओ कह रहे हैं कि पंडितों के खिलाफ कई मुकदमे लिखवा चुके हैं। थाने भेज दो तो बरात चढ़ने से रोकने वालों के खिलाफ भी मुकदमा लिखवा दूंगा। अगर मामला सही हो तो मुकदमा लिखने में हम देरी ही नहीं करते। ऑडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया था।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने आपत्ति जताई थी। इस संबंध में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने एसपी देहात को जांच सौंपी थी। शुक्रवार सुबह एसएसपी ने एसपी देहात की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसओ वेदपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर जवाहर लाल को चार्ज दिया गया है।