फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber thugs kept PWD employee under digital arrest for two days in Bareilly

Bareilly: साइबर ठगों ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को दो दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, ट्रांसफर कराए 47 हजार रुपये

Fri, 12 Jul 2024 05:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2024 05:43 PM IST
सार

बरेली में साइबर ठगों ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर रकम ट्रांसफर करा ली। उन्हें दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। उन्हें मनी लॉड्रिंग केस में नाम आने का डर दिखाकर रकम ट्रांसफर कराई गई। 

विज्ञापन
Cyber thugs kept PWD employee under digital arrest for two days in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में साइबर ठगों ने कुछ माह पहले पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को मनी लॉड्रिंग केस में नाम आने की धमकी देकर दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। उनसे 47,105 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित कर्मचारी की ऑनलाइन शिकायत पर पुलिस ने रुपये खाते में फ्रीज करा दिए थे। अब कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दुर्गानगर निवासी संजय प्रजापति पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात हैं। 22 मार्च को वह कार्यालय में बैठे थे, तभी अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि आपने ताइवान के लिए कोई कोरियर भेजा था, वह कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है। कोरियर में ड्रग्स, तीन पासपोर्ट, तीन क्रेडिट कार्ड, लैपटॉप और 35 हजार रुपये होने की बात बताई। संजय ने कहा कि उन्होंने कोरियर नहीं भेजा है। तब कहा कि इसके लिए आपको मुंबई साइबर क्राइम में शिकायत करनी होगी।
विज्ञापन


होटल में जाने के लिए कहा, खाते की सारी रकम निकलवा ली
सुनील पवार नाम के शख्स ने खुद को सिपाही बताकर कोरियर के बारे में पूछताछ की। बयान दर्ज करने के नाम पर स्काइप पर वीडियो कॉल करवाई और बताया कि तुम्हें मनी लॉड्रिंग केस में मोहम्मद नवाब इस्लाम मलिक के साथ अभियुक्त बनाया गया है। इसके बाद निजी जानकारी हासिल कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल पर ही साइबर ठगों ने कहा कि आप तब तक घर नहीं जा सकते, जब तक रिजर्व बैंक आपको क्लीनचिट न दे दे। ठगों ने उन्हें होटल में रुकने के लिए कहा। संजय स्टेशन रोड स्थित होटल में कमरा लेकर रुक गए। इस दौरान वीडियो कॉल लगातार चलता रहा।

ठगों ने रातभर हड़काया 
रात में अलग-अलग ठगों ने खुद को सीनियर ऑफिसर बताकर हड़काया और कमरे से बाहर निकलने से मना किया। ठगों ने उनके खाते में मौजूद 47,105 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद बात करना कम कर दिया। संजय ने ठगों से कहा कि वह अब होटल का खर्चा भी नहीं दे सकता तो साइबर ठगों ने घर जाने की इजाजत दे दी। 

संजय ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की थी। पुलिस ने संबंधित खाते को फ्रीज करा दिया था। अब रुपये रिलीज कराने के लिए कोर्ट गए तो रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया। संजय ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि पीड़ित की रकम वापस दिलाने का प्रयास जारी है।

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाई रकम, रिपोर्ट
साइबर ठगों ने खाते से 32,201 रुपये उड़ा दिए। बिहारीपुर के पुनीत अग्रवाल का खाता जनकपुरी स्थित बैंक में है। खाते से अचानक 32,201 रुपये निकल गए। मेसेज आया तो पुनीत को ठगी की जानकारी हुई। आईजी के आदेश पर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

ये बरतें सावधानी
- किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड की डिटेल न दें।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल फोन पर इंटरनेट बंद रखें।
- सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
- ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।
- cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed