फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP ordered reinvestigation in the rape case

दुष्कर्म के मामले में एसएसपी ने पुन: विवेचना के दिए आदेश

Sat, 22 Jun 2024 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
SSP ordered reinvestigation in the rape case
बदायूं। इस्लामनगर थाने में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर पकड़ी गई थी। एसएसपी ने इनके द्वारा की गई दुष्कर्म के आरोप की हाल में ही की गई एक विवेचना में लगाई चार्जशीट को रोक दिया और दोबारा विवेचना कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम ने 28 मई को इस्लामनगर थाने में रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को गिरफ्तार किया था। दरअसल, महिला इंस्पेक्टर एक दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ दर्ज आईटी एक्ट के तहत मुकदमे की विवेचना कर रहीं थीं। दुष्कर्म पीड़िता का कहना था कि उसके खिलाफ आईटी एक्ट का मामला दबाव बनाने के लिए दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

यह मुकदमा दुष्कर्म के आरोपी रविंद्र शर्मा की पत्नी ने दर्ज कराया था। उसमें महिला इंस्पेक्टर लगातार कार्रवाई करने की बात कह रही थी, जिससे दुष्कर्म पीड़िता डर गई थी। जब महिला इंस्पेक्टर ने 50 हजार रुपये मांगे तो दुष्कर्म पीड़िता ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी थी। तब 28 मई को महिला इंस्पेक्टर रंगे हाथ पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नया मोड़ शुक्रवार को आया। जब दुष्कर्म के आरोपी रविंद्र शर्मा की पत्नी को पता लगा कि उनके पति के खिलाफ चार्जशीट उसी इंस्पेक्टर ने लगाई है जो भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ी गई थी, लेकिन चार्जशीट उसने कोर्ट में पेश नहीं की थी। इसका उल्लेख करते हुए उन्होंने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले में दोबारा विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed