फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sport

फर्राटा दौड़ में सचिन और रश्मि अव्वल

Sun, 22 Sep 2019 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
sport
बदायूं। विकासखंड जगत क्षेत्र की न्याय पंचायत रसूलपुर के परिषदीय स्कूलों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को जूनियर स्कूल उपरैरा के प्रांगण में संकुल प्रभारी महीपाल सिंह टंडन के निर्देशन में हुईं। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर (फर्राटा) बालक वर्ग की दौड़ में सचिन व बालिका वर्ग में रश्मि ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

एबीआरसी सीमा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस बीच हुईं प्राथमिक स्तर की 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सचिन व बालिका वर्ग में रश्मि ने पहला स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ जूनियर (बालक) वर्ग में आजाद, बालिका में मुस्कान ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर की कबड्डी में सूरजपुर, जूनियर में राजेश की टीम विजयी रही। गोला फेंक में कौशल कुमार व प्रमिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी और ऊंची कूद प्राथमिक स्तर पर शिवानी ने प्रथम और रियाज बानो ने द्वितीय स्थान पाया। प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को एबीआरसी सीमा यादव, संकुल प्रभारी महीपाल टंडन ने शील्ड और मेडल बांटे। इस अवसर पर अमित वर्मा, विवेक यादव, डेनिस वरुण कुमार, सचिन कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुनील कुमार, विकास सिंह, ब्रजमोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, विकासखंड उझानी की न्याय पंचायत दहेमू में भी दौड़, कबड्डी आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, व्यायाम शिक्षक परमवीर सिंह, राघवेेंद्र सिंह, रामकिशोर पाल, उमेश यादव, अजयपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed