फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sport

कबड्डी : राजकीय इंटर कॉलेज की टीम विजयी

Sat, 21 Sep 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
sport
उझानी (बदायूं)। माध्यमिक कॉलेजों की जिला स्तरीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज को राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में जिले के तीन कॉलेजों की टीमों ने ही हिस्सा लिया। विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

भगवान दास पैलेस मैदान पर प्रतियोगिता शुरू होने से पहले तीनों टीम के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि राजन मेंदीरत्ता ने परिचय प्राप्त किया। पहला मुकाबला भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बदायूं के बीच हुआ। भदवार कॉलेज ने जीत हासिल की। इसके बाद दो और मुकाबलों में भी भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने बढ़त बरकरार रखी। फाइनल में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं ने भदवार कॉलेज की टीम को हरा दिया। विजेता टीम की कप्तान कशीफा, बंटी और अनुष्का का प्रदर्शन बेहतर रहा। उप विजेता मेजबान कॉलेज की टीम की अगुवाई शशिबाला ने की। मुख्य अतिथि मेंदीरत्ता समेत राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य भूपसिंह राठौर ने विजेता और उपविजेता टीम की खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। रेफरी की भूमिका विनय यादव ने निभाई। इस मौके पर पीटीआई रामदास यादव, ज्योति सक्सेना, ताजवर हसन, देेवानंद, इकबाल और जसोदा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


कई गर्ल्स कॉलेजों ने नहीं किया प्रतिभाग
उझानी। जिले में करीब एक दर्जन गर्ल्स कॉलेज हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी कॉलेजों को पहले ही निर्देश भेजा गया था कि वह अपने कॉलेज की छात्राओं की कबड्डी टीम को प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए भेजें, लेकिन भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत जिले के तीन कॉलेज ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए। अगर जिले के अधिकतर कॉलेज कबड़्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तो रोचक मुकाबले भी देखने को मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed