फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sp politition

तबादला रुकवाने में जुटे सपा नेता समर्थक

Fri, 13 Feb 2015 12:27 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 13 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
तबादले के 18 दिन बीतने के बाद भी 11 दागी सिपाही जिले में ही मंडरा रहे हैं। इनमें सेे एसएसपी बदायूं के हेड पेशी रहे वीरेंद्र यादव समेत चार सिपाहियों ने जहां दूसरे जिलों में अब तक अपनी आमद तक नहीं कराई है, वहीं अन्य सिपाही दूसरे जिलों में आमद कराने के बाद फिर लौट आए हैं। तबादले वाले सभी सिपाही अब सपा के एक स्थानीय नेता से अपना तबादला रुकवाने की जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने में 31 दिसंबर, 2014 की रात दो सिपाहियों द्वारा नाबालिग से गैंगरेप और 15 जनवरी को उझानी कोतवाली में सिपाही ने छात्रा से रेप कर उसे सरकारी क्वार्टर की छत से फेंक दिया था। 15 दिन में खाकी का दामन दो बार दागदार होने पर आईजी जोन विजय सिंह मीना ने तत्कालीन एसएसपी संतोष कुमार सिंह को संदिग्ध आचरण वाले पुलिस कर्मियों की सूची बनाने के लिए कहा था। इस पर सिंह ने 11 सिपाहियों की सूची डीआईजी रेंज आरकेएस राठौर को भेजी थी। डीआईजी ने 25 जनवरी को इन सिपाहियों का पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर तबादला कर दिया था। इसी दौरान सपा के एक नेता इन सभी तबादलों को रुकवाने की पैरवी में जुट गए। इसके चलते सभी सिपाहियों के मामले की जांच फिर से कराई गई। जांच में सबकुछ ठीक मिलने पर दागी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया था। सभी सिपाहियों को एक सप्ताह के भीतर नई जगह पर अपनी आमद करानी थी।
विज्ञापन



इन सिपाहियों का हुआ तबादला
सिपाही        वर्तमान तैनाती            नई तैनाती
वीरेंद्र यादव    हेड पेशी     एसएसपी पीलीभीत
रामजी यादव    थाना उसावां    पीलीभीत
मुकेश यादव    कोतवाली बिसौली    शाहजहांपुर
सतेंद्र सिंह    थाना वजीरगंज    बरेली
रविंद्र सिंह    थाना सिविल लाइंस    शाहजहांपुर
विनोद कुमार    कोतवाली बिसौली    शाहजहांपुर
नरेश कुमार    थाना बिनावर    पीलीभीत
अशोक कुमार    फैजगंज बेहटा    शाहजहांपुर
धर्मेंद्र    पुलिस लाइंस    बरेली
प्रवीण    पुलिस लाइंस    पीलीभीत
वतन सिंह    पुलिस लाइंस    बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed