{"_id":"6ab9798f6c4929c734053438","slug":"sot-river-in-spate-water-flowing-over-the-road-traffic-halted-badaun-news-c-123-1-sbly1001-174152-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सोत नदी उफनाई, सड़क के ऊपर से बह रहा पानी, यातायात बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सोत नदी उफनाई, सड़क के ऊपर से बह रहा पानी, यातायात बंद
विज्ञापन
बिसौली। लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद रानेट चौराहे के पास होकर निकलने वाली सोत नदी उफना गई। रविवार को नदी का पानी सड़क के ऊपर से होकर बहने लगा। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क का हिस्सा कट गया, जिसके बाद प्रशासन ने इस मार्ग पर यातायात बंद करा दिया। मार्ग बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में लोगों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया।
शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार और रविवार को भी जारी रही। लगातार बारिश के कारण सोतनदी का जलस्तर बढ़ता गया। रविवार को नदी का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा। पानी के बहाव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने पर रविवार दोपहर बाद में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। रास्ता बंद होने की जानकारी मिलते ही लोगों को दूसरे मार्ग से भेजा गया। इससे रानेट चौराहे के आसपास आवागमन प्रभावित रहा। जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी वैकल्पिक रास्ते का सहारा लेना पड़ा।
लोगों के मुताबिक, बारिश के दौरान सोत नदी का जलस्तर बढ़ने पर इस मार्ग पर अक्सर आवागमन प्रभावित होता है। रविवार को पानी का बहाव बढ़ने के कारण सड़क कटने से स्थिति और गंभीर हो गई। बारिश जारी रहने से नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
रपटा पुल पर पानी, कई गांवों का रास्ता हुआ बंद
कादरचौक। सोत नदी में पानी बढ़ने से मुहम्मद गंज स्थित रपटा पुल पर पानी आ गया। पानी अधिक होने के कारण ककराला, मुहम्मद गंज और बेहटा की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया। इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। प्रशासन ने लोगों को नदी और रपटा के आसपास पानी के तेज बहाव के चलते जोखिम उठाकर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है। संवाद
सड़कें कटीं, आवागमन प्रभावित
उसावां। अकबरपुर जाने वाला मार्ग राजानगला के समीप बारिश के पानी से कटकर पगडंडी जैसा हो गया है। उदैया नगला मार्ग पर रामपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय के सामने करीब 10 मीटर सड़क पूरी तरह बह गई। संवाद
पपगांव के रास्ते में पानी भरा
दबतोरी। पपगांव जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया है, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों की तादात में राहगीर और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं गुजरते हैं, जलमग्न रास्ता पार करने में उन्हे कठिनाई का सामना करना पड़ता है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -