फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Solar power plants installed on the roofs of more than 400 houses in the district

Budaun News: जिले के 400 से ज्यादा घरों की छतों पर लगे सोलर पावर प्लांट

Tue, 15 Jul 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Solar power plants installed on the roofs of more than 400 houses in the district
बदायूं। प्रधानमंत्री सूर्यघर फ्री बिजली योजना का असर जिले में दिखने लगा है। योजना के प्रति लोगों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक जिले में 3766 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है, जिनमें से 414 घरों में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


सरकार की इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी और अनुदान प्रदान किया जाता है। इससे उनका बिजली बिल काफी हद तक कम हो जाता है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 3766 उपभोक्ताओं में से 3761 के अभिलेख सही मिले हैं। ऐसे में योजना के अंतर्गत चयनित 12 वेंडरों के माध्यम से आवेदकों के घरों पर भी रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग के अनुसार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह योजना एक अहम कदम साबित हो रही है, क्योंकि सोलर ऊर्जा से प्रदूषण नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह है प्रक्रिया
उपभोक्ता को अपनी जरूरत के अनुसार विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना पड़ता है। वहां पर विभाग की ओर से जांच के बाद अभिलेख सही मिलने पर वेंडरों की सूची दी जाती है। इसके बाद उपभोक्ता खुद वेंडर का चयन कर उससे सोलर पावर प्लांट लगवा सकता है। प्लांट लग जाने के बाद विद्युत निगम की ओर से जांच की जाती है। सब ठीक मिलने के बाद एक माह के अंदर सब्सिडी की राशि संबंधित के खाते में आ जाती है।


--
जिले में 12 वेंडर पंजीकृत हैं। अब तक 414 उपभोक्ताओं के यहां सोलर पावर प्लांट लगाया जा चुका है। जिले में अब तक 3766 उपभोक्ताओं ने प्लांट को लगवाने में दिलचस्पी दिखाई है।
-प्रणव पाठक, प्रभारी, यूपी नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed