{"_id":"6908f7afe69602a83a07c2d4","slug":"six-people-injured-one-seriously-in-a-collision-between-a-roadways-bus-and-a-tractor-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150178-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत में छह लोग घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत में छह लोग घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
खंती में पड़ी रोडवेज की बस।संवाद
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव ढकिया गौटिया के पास बदायूं से बरेली की ओर जा रही रोडवेज की बस सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे ट्रैक्टर से टकराकर खाई में जाकर पलट गई। बस में उस समय 11 सवारियां मौजूद थीं। हादसे में पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसका बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बदायूं से बरेली की ओर जा रही मथुरा रोडवेज डिपो की बस और ट्रैक्टर की सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे आमने-सामने टक्कर हो गई। बस और ट्रैक्टर दोनों वाहन खाई में जा गिरे। मौके पर पहुंची 112 पीआरबी पुलिस की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री हरियाणा के पलवल निवासी सोनी (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राइवेट एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बस व ट्रैक्टर को खाई से निकलवाकर थाने में लाकर खड़ा करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में पांच लोगों को हल्की चोट आई, जिनको प्रथम उपचार के बाद गंतव्य को भेज दिया गया।
विज्ञापन
रोडवेज बसों की तेज रफ्तार बन रही हादसे का सबब
रोडवेज बस के चालक बसों को तेज गति से दौड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही तेज गति हादसे का सबब बन रही है। कुछ दिन पहले ही उझानी के पास रोडवेज बस खड़े ट्रक में घुस गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हाे गए थे। इस हादसे से भी चालकों ने सबक नहीं लिया। सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
हादसा मथुरा डिपो की बस से हुआ है। हादसे के बाद दोनों वाहन खाई में पलट गए। एक महिला गंभीर घायल हुई है। पांच यात्रियों को मामूली चोट आई है। डिपो के अधिकारियों को हादसे की सूचना दे दी गई है। - राजेश पाठक, एआरएम, बदायूं