फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sisters accuse brothers of kidnapping their father in budaun

Budaun: बहनों ने भाइयों पर लगाया पिता के अपहरण का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग

Tue, 04 Oct 2022 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2022 01:42 AM IST
सार

एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि कार्यालय में दो लड़कियां आईं थीं। उन्होंने अपने भाइयों पर ही पिता के अपहरण का आरोप लगाया है। मामला एक ही परिवार का है। पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं, उसके बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Sisters accuse brothers of kidnapping their father in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव तिरेंचा की तीन बहनों ने अपने तीन भाइयों और उनके बच्चों पर पिता का अपहरण करने का आरोप लगाया है। बहनों का आरोप है कि तीनों भाई कार से आए और उनके साथ मारपीट करते हुए पिता को कार में डालकर ले गए। उन्होंने एसपी देहात के सामने पेश होकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर तिरेंचा गांव की रामश्री और उनकी बहन सुखदेवी एसएसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि वह तीन भाई और तीन बहनें हैं। तीनों भाई उनसे अलग रहते हैं, जबकि तीनों बहनें पिता खूबचंद के साथ अलग रहती हैं। उनके पिता ने तीनों बहनों के नाम पांच-पांच बीघा जमीन भी कर दी है, जिससे वे खेती कर अपना पेट पाल रही हैं। अभी उनकी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन


रामश्री के मुताबिक एक अक्तूबर को उसके तीनों भाई, एक भाई का बेटा और पत्नी समेत आठ लोग घर में घुस आए। उन्होंने रामश्री, सुखदेवी और तीसरी बहन जयदेवी के साथ मारपीट की। उनके पिता खूबचंद को कार में डालकर ले गए। तब से उनके पिता का कुछ पता नहीं चला रहा है। उन्होंने इस संबंध में थाना पुलिस को भी सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तीनों बहनों का आरोप है कि तीनों भाई जबरन पिता के नाम की जमीन अपने नाम कराना चाहते हैं। एसपी देहात ने मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed