फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sister-in-law injured after falling from bike on highway

Budaun News: हाइवे पर बाइक से देवरानी-जिठानी गिर कर घायल

Fri, 15 Mar 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law injured after falling from bike on highway
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव नगला डल्लू के निकट एक बाइक पर सवार होकर उझानी जा रहीं देवरानी और जिठानी अचानक से गिर गई। इसमें दोनों घायल हो गई हैं।
विज्ञापन

उघैती क्षेत्र के गांव महानगर निवासी ओमवती (40) पत्नी सर्वेश कुमार और ममता (30) पत्नी अशोक कुमार एक बाइक पर बैठकर उझानी जा रही थी। अशोक बाइक चला रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव नगला डल्लू चौराहे के निकट पंहुची तो अचानक से ओमवती और ममता बाइक से गिर गई। इससे वह घायल हो गई। उनका इलाज उघैती के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। इधर नगर के मोहल्ला संख्या दो के वार्ड संख्या 12 निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर वाहिद अंसारी बाइक से बाजार के लिए जा रहा था। इसकी बाइक एक पत्थर पर आने के बाद अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह घायल हो गया। वहीं क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी रविशंकर का आठ वर्षीय पुत्र अनमोल सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान एक बाइक से वह टकरा गया। इससे वह घायल हो गया। इसे नगर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed