फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Silver crown, cash and three mobiles stolen from Khatu Shyam temple

Budaun News: खाटू श्याम मंदिर से चांदी का मुकुट, नकदी और तीन मोबाइल चोरी

Sat, 28 Jun 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Silver crown, cash and three mobiles stolen from Khatu Shyam temple
बदायूं। बरेली-मुथरा हाइवे पर स्थित खाटू श्याम मंदिर से बृहस्पतिवार देर रात चांदी का मुकुट, पांच हजार की नकदी, आरती व तीन मोबाइल चोरी कर लिए गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। पुलिस उसी आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली मथुरा हाईवे पर गांव गिनौरा वाजिदपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी मोहित शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह और मंदिर के अन्य सेवादार प्रांगण में बने कमरों में सो रहे थे। रात करीब दो बजे एक चोर मंदिर की छत के रास्ते घुसा। चोर ने मंदिर प्रांगण के अन्य कमरों को खंगाल लिया। जिस कमरे में वह सो रहे थे। चोर ने उस कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। इसके बाद एक कमरे में रखे तीन मोबाइल, अलमारी में रखी चांदी की आरती, चांदी का मुकुट और पांच हजार रुपये की नकदी चुरा ली। घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह वह उठे तो कमरे में रखी अलमारी खुली देख वह हतप्रभ रह गए। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण में कई सीसीटीवी कैमरे में लगे है। एक कैमरे में चोर दिख रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed