Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shri Ram procession taken out with great fanfare

Budaun News: धूमधाम से निकाली श्रीराम बरात

Sun, 15 Nov 2026 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram procession taken out with great fanfare
बदायूं के अलापुर में रामबरात धूमधाम से निकाली गई। संवाद
अलापुर। नगर में चल रही रामलीला के तहत रविवार को श्रीराम बरात धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों, डीजे पर गूंजते भक्ति गीतों और 24 झांकियों के साथ निकाली बरात का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दातागंज विधायक राजीव कुमार ने फीता काटकर बरात का शुभारंभ किया। रामलीला मैदान से शुरू हुई बरात मुख्य मार्ग से होते हुए इमलिया नगला मोहल्ले पहुंची। यहां से वापस मुख्य बाजार, साहूकारा और बजरिया मोहल्ले से गुजरी। इसके बाद काजी हाउस होते हुए खेड़ा मोहल्ले पहुंची। यहां से पटवा मोहल्ला, अंसारी चौक और नगर पंचायत कार्यालय होते हुए देर शाम रामलीला मैदान में बरात का समापन हुआ।
विज्ञापन

बरात में श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूपों के साथ रावण, गणेश, महर्षि वाल्मीकि, लव-कुश, भगवान शंकर-पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकियां शामिल रहीं। राम दरबार, राम मंदिर, काली अखाड़ा और लैला-मजनू की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान मेला कमेटी के शारदाकांत, अनुरोध गुप्ता, अनुज शर्मा, लोकेश शर्मा, श्रीकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसियानगला में ताड़का वध की लीला का मंचन
दबतोरी। गांव मुसियानगला में चल रही रामलीला में रविवार को विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, पप्पू शंखधार, टिंकू शंखधार, शिवांश, हर्षित, सौरभ पाठक और मुकेश मौजूद रहे। संवाद


पेपल में धनुष यज्ञ, बगरैन में रावण-बाणासुर का हुआ संवाद
बगरैन। क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान शनिवार को पेपल, बगरैन और कतगांव में अलग-अलग प्रसंगों का मंचन किया गया। पेपल गांव में धनुष यज्ञ की लीला प्रस्तुत की गई। बगरैन कस्बे में रावण-बाणासुर संवाद के बाद धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। वहीं कतगांव में कलाकारों ने सीता हरण की लीला प्रस्तुत की। तीनों स्थानों पर रामलीला देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। पेपल में समाज कल्याण आदर्श रामलीला समिति और बगरैन में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजन किया गया। कतगांव में महाशिव रामलीला कमेटी ने मंचन कराया। संवाद

बदायूं के अलापुर में रामबरात धूमधाम से निकाली गई। संवाद

बदायूं के अलापुर में रामबरात धूमधाम से निकाली गई। संवाद

बदायूं के अलापुर में रामबरात धूमधाम से निकाली गई। संवाद

बदायूं के अलापुर में रामबरात धूमधाम से निकाली गई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed