{"_id":"64fa310bf63ff831e509fac4","slug":"sex-racket-runs-in-hotel-girls-are-called-badaun-news-c-123-1-sbly1004-3905-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: होटल में चलता है सेक्स रैकेट, बुलाई जाती हैं लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: होटल में चलता है सेक्स रैकेट, बुलाई जाती हैं लड़कियां
Fri, 08 Sep 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर के जिस होटल में दिल्ली की नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसके साथियों ने उसी होटल में सेक्स रैकेट चलने का भी दावा किया है। उनका कहना है कि जब वह पीड़ित किशोरी को तलाश कर रहे थे, तब एक कमरे में कॉलगर्ल भी मौजूद थी। उसके साथ दो लड़के भी थे। एक कमरे से लड़की के रोने की आवाज आई तो उन्होंने कमरा खुलवाया। तब आरोपी निकलकर भाग गए।
राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत लोगों को जागरूक करने वाली टीम के सदस्यों का कहना है कि उनके पास होटल में सेक्स रैकेट चलने के कई सुबूत हैं। वह पिछले 24 दिन से यहां ठहरे हुए हैं। तभी होटल में आने-जाने वालों को देख रहे हैं। सस्ता कमरा होने के चलते वह लोग यहां ठहरे हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि होटल में कुछ घंटे के लिए कमरा दिया जाता है। बाहर से भी लड़कियां बुलाई जाती हैं। सुबह से रात तक एक ही कमरा कई बार दिया जाता है।
हालांकि उन्हें इन सब बातों से कोई मतलब नहीं था, लेकिन जब रात उनकी टीम की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई तो उन्होंने आवाज उठाई है। उन्होंने होटल में आने-जाने वाले लोगों की वीडियो होने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
होटल मालिक की सफाई- बेटा मानसिक मंदित
टीम के सदस्य घटना के बारे बता रहे थे, तभी होटल मालिक भी अपनी सफाई दे रहा था। वह अपने बेटे को लेकर कह रहा था कि वह मानसिक रूप से कमजार है, उसका उपचार चल रहा है। होटल मालिक का बेटा घटना के वक्त वहां मौजूद था। बाद में यह भी अफवाह उड़ाई गई कि टीम के सदस्य दो लोग रुपये की मांग कर रहे हैं। हालांकि टीम के सदस्यों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।