{"_id":"5917460d4f1c1bd5428512ae","slug":"senior-congress-leader-brijpal-singh-shakya-is-no-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजपाल सिंह शाक्य नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजपाल सिंह शाक्य नहीं रहे
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
congress
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के आरएमएल अस्पताल में ली अंतिम सांस
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और समाजसेवी बृजपाल सिंह शाक्य का शनिवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही जिले के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। कई बार विधानसभा और लोक सभा का चुनाव लड़ चुके बृजपाल सिंह शाक्य ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1975 में कांग्रेस सेवा दल से की थी। वह जिला पंचायत सदस्य भी रहे। बसपा सरकार के दौरान बृजपाल सिंह को मायावती ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद से नवाज कर लालबत्ती दी। बृजपाल सिंह शाक्य के पिता नरोत्तम सिंह उसहैत विधानसभा से पांच बार विधायक भी रहे। बृजपाल सिंह ने बसपा और भाजपा में रहते हुए विधानसभा और लोकसभा के चुनाव भी लड़े, लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिली। वर्तमान में वह राज्य कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य थे। कई दिन से बीमार शाक्य का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली।
कांग्रेस का सदस्यता अभियान स्थगित
बदायूं। बृजपाल सिंह के निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी में शोक छा गया है। पार्टी के प्रदेश सचिव ओमकार सिंह ने बताया कि रविवार को होने वाले पार्टी के सदस्यता अभियान को स्थगित कर लिया गया है। बृजपाल सिंह शाक्य और ओमकार सिंह पटेल सहपाठी रहे हैं। ओमकार सिंह का कहना है कि बृजपाल के निधन से उनको व्यक्तिगत क्षति हुई है।