फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Self-help group women honored at the Aangan Utsav.

Budaun News: आंगन उत्सव में सम्मानित की गईं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Mon, 28 Sep 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Self-help group women honored at the Aangan Utsav.
क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा ने गढ़ौली में गोद भराई कराई गई है। संवाद
बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गोदभराई, अन्नप्राशन और बेबी शो समेत बच्चों और माताओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

आंगन उत्सव के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर माताओं, बच्चों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ पोषण व स्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके तहत वजीरगंज में पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डो देवी ने पेपल, बगरैन और सिसईया के केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुचंद्रा ने हतरा, व्यौली और वरौर के केंद्रों पर पहुंचकर आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया। क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा ने गढ़ौली और पुसगवां के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पूर्व जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर ने बांस बरोलिया और रिसौली के केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ केंद्रों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। पूर्व चेयरपर्सन दीपमाला गोयल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकारिणी पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करती हैं।
रजनी मिश्रा ने आंगनबाड़ी केंद्रों को महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुचंद्रा ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर बात रखी।

वजीरगंज। विकासखंड वजीरगंज की ग्राम पंचायत उरैना में भी आयोजन हुआ। जिला स्तर से प्रतिनिधि कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने लाभार्थियों के साथ मिलकर कार्यक्रम संपन्न कराया। राजकुमारी, निशा सक्सेना और सहायिका रेखा रानी ने लाभार्थियों के साथ अन्नप्राशन संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed