{"_id":"6afcb0af3e206e1b76083b3f","slug":"self-enumeration-gains-momentum-1118-people-complete-the-process-online-badaun-news-c-123-1-ba11032-177901-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्व-गणना ने पकड़ी रफ्तार, 1118 लोगों ने ऑनलाइन पूरी की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्व-गणना ने पकड़ी रफ्तार, 1118 लोगों ने ऑनलाइन पूरी की प्रक्रिया
विज्ञापन
- विकास भवन में स्व-गणना के सेल्फी पॉइंट पर अधिकारी-कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचवातीं सीडीओ गा
बदायूं। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में स्व-गणना के लिए लोगों ने रूचि लेनी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिलेभर के 1118 लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्व-गणना पूरी की, जबकि 3219 लोगों ने प्रक्रिया शुरू की। इसके साथ सरकारी विभागों के कर्मचारियों की स्व-गणना करने के लिए 15 दिन की कार्ययोजना तैयार की गई है, उसमें विभागवार तारीखें दी गईं हैं।
एडीएम एफआर महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्व-गणना करने के दौरान पहले दिन लोगों को कुछ दिक्कत महसूस हुई थी। मंगलवार से स्व-गणना ने रफ्तार पकड़ ली है। दूसरे दिन 1118 लोगों ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर ली। सरकारी विभागों के कर्मचारियों की स्व-गणना करने के लिए 15 दिन की कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी विभागों के अधिकारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
स्व-गणना कर सक्रिय सहभागिता निभाएं जिलेवासी : सीडीओ
बदायूं। जनगणना-2027 के अंतर्गत सीडीओ गामिनी सिंगला ने जनसामान्य से अपील की है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। सीडीओ ने स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकास भवन में बनाए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई। अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक घंटे रिपोर्ट प्राप्त कर कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि स्व-गणना अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। संवाद