फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Secretary suspended after being found guilty of financial irregularities

Budaun News: वित्तीय अनियमितताओं में दोषी पाए जाने पर सचिव निलंबित

Thu, 04 Sep 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended after being found guilty of financial irregularities
बदायूं। विकास खण्ड आसफपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) कपिल गौतम को भ्रष्टाचार और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में निलम्बित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विक्रमपुर चरसौरा निवासी हरि शंकर शर्मा की शिकायत पर हुई जांच के बाद की गई।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे ने बताया गया है कि ग्राम पंचायत संग्रामपुर में दो सीसी रोड निर्माण कार्यों के भुगतान में घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार सामने आया। जांच में पाया गया कि वीडीओ ने एक ही निर्माण कार्य का दो बार भुगतान कर दिया, जिससे शासन को आर्थिक क्षति हुई। इसके अलावा शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का भी खुलासा हुआ। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि कपिल गौतम का ग्रामीणों से व्यवहार अनुचित और अपमानजनक रहा। कई ग्रामीणों ने उनके खिलाफ लगातार शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिनमें भ्रष्टाचार के साथ-साथ अनुचित व्यवहार के आरोप शामिल थे।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों में घोटाला उजागर, महिला मेट की सेवा समाप्त
बदायूं। विकास खण्ड म्याऊं की ग्राम पंचायत अलापुर भोला भज्जू में मनरेगा कार्यों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में महिला मेट सुरभि देवी दोषी पाई गईं तो उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
उपायुक्त श्रम रोजगार अखिलेश कुमार के 23 अगस्त को निरीक्षण किया था। उसमें पाया गया कि अलापुर मुख्य मार्ग से नवादा–कटिया रोड तक पटरी पर मिट्टी कार्य के लिए दिनांक 19 जुलाई से 1 अगस्त तक मस्टररोल में 418 मानव दिवस सृजित कर भुगतान किया गया। मौके पर झाड़ी, घास कटान कर मिट्टी डाली गई थी और कार्य पूरा भी दिखाया गया।

जांच में सामने आया कि कार्य पूर्ण हो जाने के बावजूद तकनीकी सहायक ने केवल एक साइड की माप पुस्तिका तैयार की। जबकि दोनों ओर कार्य दिखाया गया था। इसके बाद 21 से 23 अगस्त तक 76-76 श्रमिकों का मस्टररोल महिला मेट सुरभि देवी ने दर्ज किया है। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि 21 से 23 अगस्त तक किसी भी श्रमिक ने कोई कार्य नहीं किया। इसके बावजूद महिला मेट ने श्रमिकों की उपस्थिति अंकित कर 57,456 रुपये का भुगतान दर्ज किया।
दूसरे कार्य में भी ऐसे ही अनियमितता अलापुर मुख्य मार्ग से ककराला संपर्क मार्ग तक पटरी पर मिट्टी कार्य में पाई गई। 19 जुलाई से 1 अगस्त तक मस्टररोल में 437 मानव दिवस सृजित कर भुगतान दिखाया गया था, जबकि मौके पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं मिला। जांच रिपोर्ट के आधार पर खण्ड विकास अधिकारी म्याऊं डॉ. मनीष सिंह वर्मा ने आदेश जारी कर महिला मेट सुरभि देवी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed