फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Screws: Two ambulances found without standards seized, two challaned

शिकंजा : बिना मानक मिलीं दो एंबुलेंस सीज, दो का चालान

Sat, 27 Sep 2025 07:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Screws: Two ambulances found without standards seized, two challaned
निगोही पुलिस ने जब्त किया लकड़ी से भरा ओवरलोड ट्रक। संवाद
शाहजहांपुर। एंबुलेंस में रखे सिलिंडर में ऑक्सीजन खत्म होने से महिला की मौत के बाद परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मानक के विपरीत चलने वाली एंबुलेंस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दो एंबुलेंस समेत तीन वाहनों को सीज किया गया। जबकि पूरे जिले में 250 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव देवकली निवासी ओमकार की पत्नी धनदेवी की मंगलवार को एंबुलेंस में सिलिंडर में ऑक्सीजन खत्म होने के चलते मौत हो गई थी। उसके बाद बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने जान पर भारी पड़ रहा कमीशन का खेल, मानक को धता बताकर दौड़ रहीं एंबुलेंस शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसमें एंबुलेंस चालकों के खेल को उजागर किया था। इसका संज्ञान लेते हुए एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश सिंह और टीएसआई विनय पांडेय ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ ने बरेली मोड़ के पास एक एंबुलेंस को सीज कर दिया, साथ ही दो एंबुलेंस का चालान किया। इसी तरह टीएसआई ने एक एंबुलेंस को बिना परमिट के संचालित मिलने पर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात ईको के ऊपर चार लोग बैठकर जा रहे थे। चालक भी नशे में था। ईको को सीज किया है। एक वाहन से प्रेशर हॉर्न व एक कार से ब्लैक फिल्म को उतरवाकर चालान किया है। पूरे दिन चले अभियान में 250 वाहनों का चालान किया गया है।

--
लकड़ी से भरे ओवरलोड ट्रक को पकड़ा
निगोही। ओपरलोड वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम ने हमजापुर चौराहे पर चेकिंग की। एक ओवरलोड लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़कर थाने पर खड़ा करा दिया। जब ओवरलोड वाहनों को पकड़ने की सूचना रेता मौरंग बजरी लाने वाले ट्रक मालिकों को हुई तो उन्होंने अपने ट्रकों को निगोही सीमा से पहले ही खड़ा कर दिया। ज़िला यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित वजन लेकर ही वाहन चलेंगे। ओवरलोड वाहनों को सीज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

निगोही पुलिस ने जब्त किया लकड़ी से भरा ओवरलोड ट्रक। संवाद

निगोही पुलिस ने जब्त किया लकड़ी से भरा ओवरलोड ट्रक। संवाद

निगोही पुलिस ने जब्त किया लकड़ी से भरा ओवरलोड ट्रक। संवाद

निगोही पुलिस ने जब्त किया लकड़ी से भरा ओवरलोड ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed