फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scope BSA Shicshamitron office again, commotion

शिक्षामित्राें ने फिर घेरा बीएसए दफ्तर, हंगामा किया

Sun, 19 Apr 2015 12:33 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 19 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Scope BSA Shicshamitron office again, commotion
शनिवार को शिक्षामित्रों में दो फाड़ नजर आए। एक तरफ जहां दो दिन बीएसए दफ्तर पर धरना प्रदर्शन कर एक साथ शिक्षामित्रों के समायोजन की मांग करते हुए पहले प्रमोशन कराए जाने को लेकर आवाज बुलंद की। वहीं 650 की जारी हो चुकी काउंसिलिंग तिथि अग्रिम आदेश तक स्थगित करने पर सूची में आ रहे शिक्षामित्रों ने दफ्तर को घेर हंगामा काटा। उन्होंने शिक्षामित्र नेताओं पर काउंसिलिंग टालने का आरोप भी लगाया। इसके बाद उन्होंने अपनी व्यथा डीएम के समक्ष भी रखी।
विज्ञापन

काउंसिलिंग कराने के लिए करीब तीस से पैतीस की संख्या में पहुंची शिक्षामित्रों ने कहा कि 15 अप्रैल को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 18 अप्रैल को डायट परिसर में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। बाद में पता चला कि पहले प्रमोशन की मांग करते हुए 650 शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए प्रकाशित विज्ञप्ति को स्थगित कर दिया गया। जो न्यायोचित नहीं है। कहा कि क्योंकि शासनादेश के क्रम में रिक्तियों के सापेक्ष समायोजन की प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए और पदोन्नति के उपरांत अवशेष शिक्षामित्रों का समायोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने डीएम, बीएसए को ज्ञापन सौंप मांग की कि अगर 30 अप्रैल तक समायोजन कर नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाते हैं वह अनशन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सुनील कुमार, राकेश कुमार, सर्वेश कुमारी, मीनाक्षी गुप्ता, कमलेश, कल्पना सक्सेना, अजय सिंह, पन्नालाल सिंह, बबिता माहेश्वरी, कुलदीप, जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed