फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Schools where the residences of the manager and principal will not be made examination centres.

Budaun News: जिन विद्यालयों में प्रबंधक, प्रधानाचार्य के आवास, वह नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Sat, 29 Nov 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Schools where the residences of the manager and principal will not be made examination centres.
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय जिनके परिसर में प्रधानाचार्य या प्रबंधक का आवास स्थित है, उन्हें परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर रखा जाएगा। परिषद ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में नहीं चुना जाएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा को लेकर जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि प्रबंधक या प्रधानाचार्य के आवास वाले विद्यालयों में परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका रहती है। ऐसे स्कूलों में परीक्षा संचालन पर दबाव या अन्य प्रकार की असुविधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।
विज्ञापन

इस कारण इन विद्यालयों को केंद्र बनाना उचित नहीं होगा। जिला स्तर पर गठित टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र चयन के दौरान इस नियम को प्राथमिकता के साथ लागू करें। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही या नियम उल्लंघन पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षण लालजी यादव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को यह भरोसा दिलाना है कि आगामी बोर्ड परीक्षाएं सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में आयोजित होंगी। वित्तविहीन विद्यालयों में प्रबंधक या प्रधानाचार्य के आवास होने से परीक्षा संचालन पर प्रभाव पड़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed