फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Schemes will be monitored through Panchayat Advancement Index 2.0

Budaun News: पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 से होगी योजनाओं की निगरानी

Wed, 23 Jul 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Schemes will be monitored through Panchayat Advancement Index 2.0
विकास भवन सभागार में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ केशव कुमार।स्रोत:प्रशासन - फोटो : रपटे में जाल डालकर बाइक को बाहर निकालते स्थानीय लोग। संवाद
बदायूं। पंचायतों के विकास कार्यों में पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाने के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पीएआई) 2.0 को प्रभावी बनाने के कार्यशाला हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने की।
विज्ञापन

कार्यशाला में उप निदेशक पंचायत महेंद्र सिंह ने पीएआई 1.0 और पीएआई 2.0 के बीच के अंतर को बताया। कहा कि नई प्रणाली अधिक सटीक निगरानी और मूल्यांकन को बढ़ावा देती है। सीडीओ केशव कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं की प्रगति को ट्रैक करने, निष्पक्ष मूल्यांकन करने और पारदर्शिता करने के लिए यह प्रणाली बेहद उपयोगी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इस संबंध में सूचित करें और पोर्टल पर सभी सूचनाएं समय से और प्रमाणिक रूप से भरवाएं। जिला स्तरीय अधिकारियों को पीएआई 2.0 के उद्देश्य, उपयोगिता और मूल्यांकन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायतीराज अधिकारी यावर अब्बास, जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, जिला परियोजना प्रबंधक आयुष आशीष और दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed