फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Samadhi's wife termed their relationship wrong, action should be taken

Budaun News: समधी की पत्नी ने दोनों के रिश्तों को ठहराया गलत, हो कार्रवाई

Mon, 21 Apr 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Samadhi's wife termed their relationship wrong, action should be taken
बदायूं। समधी-समधन प्रेम संबंध के मामले में रविवार को समधी की पत्नी सबके सामने आई है। उन्होंने अपने पति व समधन के रिश्ते को गलत ठहराया है। बोली, दोनों चार-चार घंटे मोबाइल पर बातें करते थे।
विज्ञापन

दोनों के दो साल से प्रेम संबंध है। उसके पास कई ऐसे वीडियो हैं। खुद को बेगुनाह बताने वाले समधी रंगेहाथ पकड़े जाने पर हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी समधन और बदायूं शहर निवासी एक चालक के प्रेम संबंध मामले में रोजाना नई बातें सामने आ रही हैं। 11 अप्रैल को दोनों लोग घर से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

समधी के साथ फरार हुई महिला शनिवार को दातागंज कोतवाली में पेश हुई थी। उसने अपने ट्रक चालक पति पर मारने पीटने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना था प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके चली गई थी। समधी का कहना था कि उसपर लग रहे सारे आरोप निराधार थे। अब समधी की पत्नी ने बताया कि उसके पति व समधन के दो साल से संबंध है। दोनों कई-कई घंटे मोबाइल पर बातें करते हैं। दोनों को कई बार रंगे हाथों पकड़ा गया। इसका असर उसके जिंदगी पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस के चालक होने के बावजूद पति बच्चों की परवरिश के बजाय समधन का सारा खर्च उठाता था। उसे कई बार समधन से मिलते हुए रंंगेहाथ पकड़ा गया है। इसके वीडियो उसके पास हैं। महिला ने पति व समधन के रिश्ते को गलत ठहराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed