Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   salesman kidnaped and killed

Budaun News: हुसैनपुर पुख्ता से अपहरण कर मारी गई थी सेल्समैन को गोली

Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
salesman kidnaped and killed
उझानी/कछला (बदायूं)। हुसैनपुर पुख्ता से सेल्समैन का अपहरण कर गोली मारी गई थी। रविवार को सहसवान पुलिस ने पिपरौल निवासी सेल्समैन गौरव उर्फ गीतम के शव का पोस्टमार्टम कराया। गोली उसके सिर को पार कर बाहर निकल गई। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। उनका अभी तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल निवासी सेल्समैन गौरव उर्फ गीतम चार दिसंबर को अपनी ईको कार में परचून का सामान लेकर क्षेत्र में निकला था। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहायपुर हरपालपुर आदि में दुकानों पर सामान बेचा था। पुलिस की छानबीन के मुताबिक उसकी आखिरी लोकेशन हुसैनपुर पुख्ता के आसपास मिली है। वहीं से गौरव कार समेत लापता हुआ था। इसको लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। हत्यारोपी परचून के दुकानदार बनकर उसे कार समेत अगवा कर ले गए थे। परिवार वाले और पुलिस उसको तलाश कर रही थी। रविवार को सहसवान इलाके में उसका शव पड़ा मिला। इससे सहसवान पुलिस ने रविवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। अभी उसकी कार बरामद नहीं हुई है। उसमें परचून का सारा सामान भरा हुआ है। देर शाम सेल्समैन के अंतिम संस्कार के दौरान सीओ शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर उझानी मनोज कुमार सिंह, सहसवान और मुजरिया पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

परिवार वालों का आरोप-पुलिस की लापरवाही से गई जान
सेल्समैन गौरव उर्फ गीतम के परिवार वालों का आरोप है कि अगर पुलिस ठीक से काम करती तो शायद गौरव की हत्या नहीं होती। उनका कहना है कि गौरव चार दिसंबर को लापता हुआ था। 10 दिसंबर को उसकी लाश मिली। उसका शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। तब तक गौरव को कहीं बंधक बनाकर रखा गया था। अगर पुलिस गंभीरता से काम करती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन की हत्या की छानबीन के लिए टीम लगा दी गई है। इसमें सभी एंगल पर काम चल रहा है। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी। - शक्ति सिंह, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed