{"_id":"623b748a3211c77ae206991b","slug":"saheed-divas-badaun-news-bly47911055","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दिवस : भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दिवस : भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शहीद दिवस मनाते बच्चे। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर गांव सतेती के निकट स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बुधवार को शहीद दिवस मनाया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए निदेशक वीपी सिंह ने कहा कि यह दिन देश के लिए बहुत खास है। आज ही के दिन यानि 23 मार्च 1931 स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के तीन सपूत शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने हंसकर फांसी की सजा को गले लगाया था। इन तीनों की याद में और इन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ही आज के दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस मौके पर विद्यालय के एमडी राहुल सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, पूनम चौहान, अंकित राठौर, दीपा वार्ष्णेय, मोहिनी राठौर, प्रिंस परमार, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रतिभा वार्ष्णेय, पूर्णिमा शर्मा, साक्षी तोष्नीवाल, स्वाति शर्मा, ममता वार्ष्णेय, शिवानी माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
इधर, नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित निश्चय अकादमी में भी शहीद दिवस मनाया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी शहादत को याद किया। शिक्षक निर्दोष परमार ने बताया कि 23 मार्च को भारत में शहीद दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर नेहा सिंह, शिवानी, शिल्पी मौर्य, अंकिता सिंह, शिवम कुमार, अतुल यादव, बंटी तोमर, बंटी यादव, निशा बी, शदब अंसारी, रामू सिंह, अमर सिंह, देवेश सागर आदि मौजूद रहे। संवाद