फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sadar MLA will eat food after three years and three months

Budaun News: तीन साल तीन माह बाद अन्न ग्रहण करेंगे सदर विधायक

Sat, 10 Aug 2024 04:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Sadar MLA will eat food after three years and three months
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता।
बदायूं। सदर विधायक व नगर विकास विभाग के पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता करीब तीन साल तीन महीने बाद शनिवार को अन्न ग्रहण करेंगे। उन्होंने 26 अप्रैल 2021 को कोरोना काल में अपने सुपौत्र विश्वप्रिय के जन्मदिन पर कोरोना के नष्ट होने की कामना के साथ अन्न का त्याग किया था। कोरोना खत्म हुआ तो दूसरी प्रतिज्ञा ली और बोले- जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे उसके बाद ही अन्न ग्रहण करूंगा।
विज्ञापन

विधायक का कहना है कि ईश्वर की कृपा से उनकी दोनों प्रतिज्ञाएं पूर्ण हुईं। अपने शुभचिंतकों के आग्रह एवं परामर्श पर वह 10 अगस्त को पुनः अन्न (प्रसाद) ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा, जो प्रातः दस से अपराह्न एक बजे शहर की पुरानी चुंगी स्थित एक निजी मैरिज हाल में होगा। सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य सहित अन्य कई कद्दावर नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed