फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rural areas will soon get new buses

ग्रामीण क्षेत्रों को जल्द मिलेगी नईं बसों की सौगात

Fri, 12 May 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Fri, 12 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rural areas will soon get new buses
पिथौरागढ़ में टायरों के अभाव में खड़ी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
-रोडवेज बदायूं डिपो को 20 नई मिनी बसें मिलने के प्रस्ताव को हरी झंडी
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रोडवेज डिपो को जल्द नई 20 मिनी बसों की सौगात मिलेगी। बदायूं डिपो से भेजे गए प्रस्ताव को परिवहन निगम ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में जल्द ही बसों के आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र को परिवहन व्यवस्था से जोड़ा जा सकेगा।
एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि बदायूं डिपो में कुल 124 बसें है, जिसमें 29 बसें अनुबंधित तौर पर लगी हैं। ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन की दिक्कतों को देखते हुए मुख्यालय को 20 नई अनुबंधित रोडवेज बसों का प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही ये बसें डिपो को मिल जाएंगी। बसें ग्रामीण क्षेत्र के किन मार्गों पर दौड़ेंगी, यह अब तक तय नहीं है। इनका रूट क्षेत्रीय कमेटी की ओर से निर्धारित किया जाएगा।       
विज्ञापन

---------------------      
डग्गामार रोडवेज बसों पर लगी रोक, मरम्मत शुरू      
बदायूं डिपो से डग्गामार बसों का संचालन किए जाने की शुक्रवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद असर देखने को मिला। एआरएम राजेश कुमार ने बस स्टैंड परिसर में सफाई के साथ डग्गामार पांच बसों के संचालन पर रोक लगाते हुए उनकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। इन बसों को ठीक कराने का काम बरेली और बदायूं डिपो वर्कशाप में चल रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

-------      
रोडवेज की ‘जेब’ में हाथ डाल रहीं निजी बसें       
बस स्टैंड के बाहर रोड के दोनों तरफ खड़ी निजी बस संचालकों ने रोडवेज की जेब में हाथ डालना शुरू  कर दिया है। इसके चलते रोडवेज को प्रतिमाह लाखों का नुकसान उठाना पड़ा रहा है। निजी बस संचालक  रोडवेज बस की आड़ में यात्रियों से निर्धारित रेट से ज्यादा रकम वसूलते है। जबकि सरकारी आदेशानुसार रोडवेज बस स्टैंड से पांच सौ मीटर से लेकर दो किलोमीटर की दूरी तक कोई भी निजी बस स्टैंड नहीं होगा और न ही इस दूरी पर निजी बसों को संचालन होगा।       
-------------------------
एआरटीओ के पास अभियान चलाने की नहीं फुर्सत       
रोडवेज बस डिपो के बाहर रोड के दोनों तरफ खड़े वाहनों को हटाने की फुर्सत परिवहन विभाग के पास नहीं है। इस भीषण गर्मी में रोड से निकलने वाले मुसाफिरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। जीएम अताउर रहमान के निरीक्षण के बाद बदायूं डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने एआरटीओ अमिताभ राय से बात की थी, लेकिन अब तक अभियान नहीं चल सका है।       

--
अभियान को लेकर मीटिंग की गई है। प्लान सुनयोश्चित किया गया है। जल्द पुलिस प्रशासन की मदद से जल्द अभियान चलाया जाएगा।       -अमिताभ राय, एआरटीओ       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed