{"_id":"621bd98698cb4e7b7c76f87d","slug":"root-diverson-badaun-news-bly476803652","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : आज और कल भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा बदायूं-कछला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : आज और कल भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा बदायूं-कछला मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। महाशिवरात्रि पर्व पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इससे आज और कल दो दिन उझानी-कछला मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा। बड़े वाहनों को मुजरिया, सहसवान होते हुए निकाला जाएगा।
जिले में सोमवार सुबह दस बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत बदायूं से हाथरस, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्राला, डीसीएम आदि उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, गुन्नौर, बबराला, अलीगढ़ होते हुए निकाले जाएंगे। जबकि बदायूं से एटा, कासगंज और आगरा की ओर जाने वाले वाहन नौशेरा से कादरचौक, गंजडुडवारा से होकर निकाले जाएंगे। इस दौरान बदायूं से कछला मार्ग पूरी तरह से भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए उझानी बड़ा बाईपास पर उझानी पुलिस और यातायात पुलिस को लगाया गया है। जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज के तिराहे पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मोर्चा संभालेगी। इधर से भारी वाहनों को जाने से रोका जाएगा। संवाद