फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rod hit on head in minor dispute, condition serious

Budaun News: मामूली विवाद में सिर पर मारी रॉड, हालत गंभीर

Mon, 04 Mar 2024 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rod hit on head in minor dispute, condition serious
उझानी। मामूली विवाद में पड़ोसियों ने एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके पिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बहादुरगंज मोहल्ले का अरुण पुत्र प्रेम कुमार पड़ोस में ही काम करता है। दो दिन पहले वह काम से घर लौटा तो मोहल्ले के ही अनिल, अंकित, लोकेश और उनके पिता बाबूराम ने उस पर ताका-झांकी करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर उनमें से एक ने उसके सिर में लोहे की रॉड मार दी। इससे लहूलुहान होकर अरुण गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अरुण के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पानी भरने के विवाद में मारपीट, तीन घायल
उझानी। सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर विवाद में एक पक्ष के लोगों ने नेत्रहीन किशोरी समेत उसके भाई और मां की पिटाई कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा में सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर कहासुनी के बाद प्रवेंद्र और उसके परिजनों ने हरदेवी पत्नी भगवान दास, उसकी नेत्रहीन बेटी कौशल्या और बेटे सुनील को पीट दिया। पुलिस ने हरदेवी की तहरीर पर प्रवेंद्र, उसकी पत्नी गीता, बेटों में दीपेश और गोपेश का नामजद कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed