फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Robbing villagers returning from the market, shot

बाजार से लौट रहे ग्रामीण से लूट, गोली मारी

Wed, 02 Sep 2015 12:16 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 02 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजार करके लौट रहे ग्रामीण से नकाबपोश बदमाशों ने पांच हजार की नगदी लूट ली। विरोध करने पर उसको गोली मार दी। गोली उसके सीने पर लगी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। कंप्यूटर में तकनीकी खराबी की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

अलापुर थाने के गांव कटिया निवासी शीशराम (40) पुत्र वीर सहाय सोमवार को म्याऊं बाजार करने आए थे। रात करीब नौ बजे वह बाजार से गांव जा रहे थे। कटिया गांव के लिंक रोड के पास पहले से घात लगाए बैठे चार नकाबपोश बदमाशों ने शीशराम को घेर लिया। उससे पांच हजार रुपये नकदी लूट ली। विरोध करने पर एक बदमाश ने शीशराम पर फायर झोंक दिया। गोली उसके सीने में लगी। फायर की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण आ गए। तब तक बदमाश भाग चुके थे। रात में ही शीशराम को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। प्रभारी एसओ अशोक कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर पुलिस को मिली है। पड़ताल की जा रही है। कंप्यूटर में तकनीकी खराबी होने की वजह से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed