फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways driver did obscenity with girl student, people thrashed the accused

Budaun News: रोडवेज चालक ने छात्रा से की अश्लीलता, लोगों आरोपी को पीटा

Thu, 20 Apr 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 20 Apr 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Roadways driver did obscenity with girl student, people thrashed the accused
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस के संविदा चालक ने बस में बैठी छात्रा से अश्लीलता की। छात्रा ने इसकी वीडियो बना ली। रोडवेज बस स्टैंड पर जब छात्रा उतरी तो उसने आसपास के लोगों को चालक की करतूत बताई। आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बिसौली की रहने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा चंदौसी में पढ़ाई कर रही है। बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे छात्रा अपने कॉलेज से घर को रवाना हुई और वह रोडवेज बस में चालक के पीछे वाली सीट पर बैठ गई। रोजाना की तरह छात्रा अपने घर जा रही थी। छात्रा को देख रोडवेज चालक चंदौसी के कैथल गेट निवासी दीपेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उसने अपना नंबर अपने मोबाइल में डायल कर छात्रा से कहा कि उसका नंबर ले लो। छात्रा ने इस बात को नजर अंदाज किया तो वह छात्रा का नंबर मांगने लगा।
विज्ञापन

छात्रा पूरे मामले की वीडियो बनाती रही। चालक चंदौसी से बिसौली तक उसके साथ अश्लील हरकतें करता रहा। बिसौली रोडवेज बस स्टैंड पर बस रुकी तो छात्रा ने बस से उतरकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपी बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed