{"_id":"66c28a4c222d60b8b20a8806","slug":"roadways-buses-were-jam-packed-people-had-to-travel-hanging-in-trains-badaun-news-c-123-1-sbly1001-124354-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बसें खचाखच भरीं, ट्रेनों में लटककर करनी पड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बसें खचाखच भरीं, ट्रेनों में लटककर करनी पड़ी यात्रा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बरेली से कासगंज जाने वाली ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते यात्री। संवाद
बदायूं। रक्षाबंधन पर अपने-अपने घरों को पहुंचने के लिए लोगों की भीड़ जब सड़क पर आई तो ट्रेन व बसों का सफर दुश्वारियों वाला हो गया। ट्रेनें इस कदर फुल थीं कि उसमें पैर रखने तक की जगह नहीं थी। वहीं बसों में भी खूब सवारियां थीं। कई बसों में तो लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। इस दौरान डग्गामार वाहनों ने भी खूब चांदी काटी।
रक्षाबंधन त्योहार पर बहनें भाइयों के घर जाने के लिए रविवार को घरों से निकलीं। बदायूं के लिए लालकुआं व टनकपुर से ट्रेनें आती हैं। इसके अलावा कासगंज से भी ट्रेनें आती हैं। रविवार को इन ट्रेनों में इस कदर भीड़ थी कि पैर रखने की जगह तक नहीं थी। अपराह्न बरेली की तरफ से आई ट्रेन यात्रियों से इस कदर भरी थी कि ट्रेन रुकते ही इसमें चढ़ने और उतरने के लिए यात्रियों में झगड़ा होने लगा।
आरपीएफ के सिपाहियों ने लोगाें को शांत कराया। लगभग हर ट्रेन का यही हाल रहा। कई स्टेशनों पर तो भीड़ के कारण यात्री चढ़ भी नहीं पाए। इतनी तक जगह नहीं थी कि लोग ट्रेन में चढ़ पाते। लोगों ने ट्रेन के डिब्बे में गेट की सीढि़यों पर पैर रखकर तक यात्रा की। यात्रियाें की भीड़ बढ़ने के कारण स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी तैनात रही। सबसे ज्यादा भीड़ बरेली से कासगंज के बीच में रही।
विज्ञापन
यात्रियों से खचाखच भरकर चलीं बसें
बदायूं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले रविवार को रोडवेज बसों में भी जमकर भीड़ दिखी। बस अड्डे पर सुबह से ही सवारियां थीं। सुबह आठ बजे के बाद यहां भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। भीड़ का हाल यह था कि अधिकांश सवारियां बस अड्डे के बाहर से ही बसों में बैठ रहीं थीं।
दिल्ली से आने वाली बसों में खासे यात्री थे। बता दें कि हजारों लोग दिल्ली में काम करते हैं। रक्षाबंधन पर वह बसों से घर आते हैं। इसको देखते हुए दिल्ली रोड पर अधिकांश बसें लगाई गईं हैं। रोडवेज बस के अलावा लोग प्राइवेट बसों से भी जा रहे हैं। दातागंज, ककराला, बिसौली आदि के लिए रोडवेज बसें एक-दो ही हैं। यहां के लिए अधिकांश सवारियां प्राइवेट बसों व डग्गामार वाहनों से गई। बरेली रोड पर डग्गामार वाहनों ने भी त्योहार पर खूब चांदी काटी। इको वाहन में भरकर सवारियों को ले जाया गया। बता दें कि बरेली-बदायूं के बीच करीब सौ-डेढ़ सौ इको वाहन चलते हैं।
रात 12 बजे से शुरू हुआ मुफ्त सफर
बहनों के लिए रोडवेज की तरफ से रविवार रात 12 बजे से मुफ्त यात्रा शुरू कर दी गई। सोमवार रात 12 बजे तक बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। चालक परिचालकाें को बताया गया है कि किसी भी बहन से कोई अभद्रता न हो।