फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways buses did not enter the city, there was no jam

Budaun News: शहर में नहीं घुसी रोडवेज बसें, नहीं लगा जाम

Tue, 03 Sep 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 03 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses did not enter the city, there was no jam
बहेड़ी मोड़ पर रोडवेज बस को मुंडवाती पुलिस। संवाद
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए रूट डायवर्जन का फैसला लिया था। रविवार से बाहरी डिपो की बसों का रूट बदलकर उनको बहेड़ी मोड से सवारियां बैठाने और उतारने की व्यवस्था लागू कर दी। इससे जाम से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


शहर के अंदर सोमवार को केवल बदायूं डिपो की ही बसें आई। वह भी नवादा से सीधे रोडवेज स्टैंड तक आई और सवारियां लेकर नवादा से बाइपास होकर ही गईं। रोडवेज पर जहां जाम से निजात मिली वहीं ई- रिक्शा व टेंपो चालकों के रोजगार में वृद्धि हुई है। दिन भर यह सवारियों को बहेडी मोड तक दौड़ लगाते रहे। शहर में रोडवेज चौराहे से लेकर आंबेडरकर पार्क वाली सड़क और कचहरी से लालपुल तक लगने वाले जाम से पूरी तरह से राहत लोगों ने महसूस की है।
विज्ञापन


शहर का जाम से बुरा हाल हो रहा था। इसी को देखते हुए एक सितंबर से नया रूट डायवर्जन डीएम ने लागू कर दिया। इसके बाद लालपुल से कचहरी होते हुए कोई भी बस शहर में अंदर नहीं आ सकी। डीएम के इस रूट डायवर्जन के आदेश का पालन कराने के लिए यातायात कर्मी जगह-जगह लगे मिले। दिल्ली की तरफ से आ रही दूसरी डिपो की बसों को मेडिकल कॉलेज के पास बहेड़ी मोड पर ही रोक दिया गया। यही से यह बात वापस लौट गई। इससे शहर में जाम से राहत मिली।

बहेड़ी मोड़ पर रोडवेज बस को मुंडवाती पुलिस। संवाद

बहेड़ी मोड़ पर रोडवेज बस को मुंडवाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed