{"_id":"68ed643c89c172080707d1e5","slug":"roadways-bus-hits-bike-uncle-and-nephew-die-badaun-news-c-123-1-sbly1018-148962-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन
हारून का फाइल फोटो।
बदायूं। शादी की कैसेट लेने बाइक से जा रहे चाचा-भतीजे की बस की टक्कर से मौत हो गई। चाचा हारुन और भतीजे नन्हे बाबू कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर के रहने वाले हैं। हादसा सोमवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर बालाजी मंदिर के पास शाम सात बजे हुआ। 27 सितंबर को ही हारुन की शादी हुई थी।
नूरपुर निवासी हारुन (27) पुत्र याकूब की शादी 27 सितंबर हुई थी। शादी में वीडियो कैसेट बनाने का काम उसके ही ननिहाल उल्लैया बेहटा के रहने वाले फोटोग्राफर ने किया था। सोमवार को हारुन के ममेरे भाई का बेटा नन्हे बाबू (17) पुत्र होशियार बेग गांव पहुंचा तो उसने बताया कि वीडियो कैसेट तैयार हो गई है। इसके बाद हारुन और नन्हे बाबू बाइक से कैसेट लेने के लिए उल्लैया गांव जा रहे थे। शाम करीब सात बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाला जी मंदिर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे चाचा- भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग गांव वालों के साथ आ गए। शव देखकर परिजन बेसुध हो गए। पुलिस ने बस को थाने में खड़ा करा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बाइक चला रहा हारुन हेलमेट पहने था।
-- -- -- -- -
मेहंदी नहीं छूटी, उजड़ गया सुहाग
हारुन की शादी 27 सितंबर को हुई थी। पत्नी पहली बार ही अपनी ससुराल विदा होकर आई थी। हारुन उसको विदा कराने के लिए दो दिन बाद जाने को था। उससे पहले वह वीडियो कैसेट व फोटो भी साथ लेजाकर ससुराल में दिखाना चाह रहा था। इसी को लेकर वह बाइक से उन्हें लेने जा रहा था। हारुन की पत्नी के हाथों पर लगी मेंहदी भी अभी नहीं छूटी है और उसका सुहाग ही उजड़ गया।
विज्ञापन
-- --