{"_id":"6826450a14a1c021f706f507","slug":"roads-dug-up-for-drain-construction-business-affected-badaun-news-c-123-1-bdn1009-139448-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नाला निर्माण के लिए खोद दी सड़कें, व्यापार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नाला निर्माण के लिए खोद दी सड़कें, व्यापार प्रभावित
विज्ञापन
आदर्श नगर में हुए जलभराव से बचकर निकलते छात्र। संवाद
बदायूं। शहर के कई मोहल्लों में नाला निर्माण के नगर पालिका की ओर से खोदाई की गई है। यह खोदाई लोगों की मुसीबत बन गई है। साथ ही व्यापार भी प्रभावित है। इसके अलावा एक मोहल्ले में गंदा पानी भरा होने की वजह से लोगों को आवागमन में बेहद दिक्कत हो रही है। स्कूल जाने से बच्चे आए दिन चोटिल हो रहे हैं।
पनवड़िया मोहल्ले से छह सड़का तक नाला निर्माण के लिए नगर पालिका की ओर से खोदाई की गई है। इस सड़क पर 20 से ज्यादा परचून, इलेक्ट्रानिक्स आइटम, कपड़े आदि की दुकान हैं। खोदाई की वजह से दिनभर धूल उड़ती रहती है। इस वजह से ग्राहक दुकानों में आने से कतरा रहा है। दुकानदार गौरव गुप्ता ने दुकान के अंदर जाने के लिए सीढ़ी लगाकर आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि धूल की वजह से ग्राहक भी कम आ रहे हैं।
इसी तरह पनवड़िया पुलिया से सकरी क्लीनिक तक नाला निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस रोड से पनवड़िया की ओर भी लोग बाजार करने जाते हैं। बाजार की सड़क सकरी क्लीनिक की सड़क से करीब एक फीट ऊंची है। इस वजह से वाहन को चढ़ाने में बहुत परेशानी हो रही है। कार सवार लोग गलियों से घूमकर बाजार तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह एसके इंटर काॅलेज से बिजली के ट्रांसफॉर्मर तक सड़क खोदी होने पास में बनी न्यू आदर्श नगर काॅलोनी व जवाहरपुरी के लोग गली में भरे कीचड़ के पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह रास्ता इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता क्योंकि यहां दो-दो निजी स्कूल संचालित होते हैं। स्कूल आते-जाते समय बच्चे छलांग लगाकर सड़क पार करते हुए अक्सर कीचड़ के पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका चेयरमैन से कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। शुभम गुप्ता ने बताया गली में कीचड़ का पानी भरने से पूरे मोहल्ले में बदबू रहती है। पानी भरा होने से मच्छर ज्यादा हो गए हैं। इससे बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
बोले लोग-
बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। 15-20 दिन हो गए प्रशासन किसी भी तरह का काई ध्यान नही दे रहा ।
मुन्नी देवी राठौर, प्रधानाचार्य
बच्चों को स्कूल से लेने आए हैं। कीचड़ का भरा होने से कभी-कभी बाइक फंसने से गिर जाती है। बहुत संघर्ष करके स्कूल तक पहुंचते हैं।
कमलेश, अभिभावक
गंदे पानी की वजह से घर के अंदर भी बदबू आती है। घर से कहीं जाना हुआ तो पैर पानी रखना ही पड़ता है। इसके बाद घर आकर पैर धुलने पड़ते हैं।
बृजेश पांडेय, क्षेत्रीय
कई बार नगर पालिका में शिकायत कर चुका हूं, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अधिकारियों के कान पर जूं नही रेंगती।
अमर पाल सिंह, क्षेत्रीय
मेरी दुकान छह सड़का पर है। नगर पालिका की ओर से बेतरतीब खोदाई की गई है। इस वजह से गलियों से होकर दुकान पहुंचते हैं। दिनभर धूल उड़ने की वजह से ग्राहक आने में कतराता है। पालिका को पानी का छिड़काव कराना चाहिए।
नितिन गुप्ता, व्यापारी
--
नाला निर्माण का काम चल रहा है। जैसे ही यह पूरा होगा, सड़क को ठीक करा दिया जाएगा। आदर्श नगर अधिकारियों को भेजकर समाधान कराया जाएगा। - -फात्मा रजा, अध्यक्ष, नगर पालिका