फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roads and drains will be improved at a cost of 1.15 crore.

Budaun News: 1.15 करोड़ रुपये से सुधारी जाएंगी सड़कें और नालियां

Thu, 16 Apr 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be improved at a cost of 1.15 crore.
बदायूं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। योजना के तहत अंबियापुर, कादरचौक और समरेर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में करीब 1.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। कार्यों को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के ब्लॉक अंबियापुर के गांव गढ़ी में रामौतार मौर्य के घर से गमा देव मंदिर होते हुए भगवान सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस पर लगभग 33.48 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह ग्राम पंचायत सिमर्रा भोजपुर में महेश के घर से जगदीश के घर होते हुए नेकसु के घर तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के लिए 24.58 लाख रुपये की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक कादरचौक के गांव पसेई में अमित पाल के घर से राम नरेश के घर होते हुए तालाब तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इधर, ब्लॉक समरेर के गांव सिरसा बारोह मार्ग से फिरोजपुर में पंचायत घर तक लेपन कार्य भी कराया जाएगा। इस पर करीब 25.16 लाख रुपये की लागत आएगी। इन सभी कार्यों से गांवों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से खराब सड़कों और नालियों की समस्या बनी हुई थी, जिससे बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। अब इन निर्माण कार्यों के शुरू होने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रस्तावित कार्यों को जल्द शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। -राजेश कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed