फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic closed on two bridges connecting Dataganj to Shahjahanpur due to flood

बदायूं में बाढ़: दातागंज से शाहजहांपुर को जोड़ने वाले दो पुलों पर आवागमन बंद, लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

Thu, 14 Sep 2023 03:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 14 Sep 2023 03:28 PM IST
सार

बदायूं जिले में एक बार फिर रामगंगा ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे बाढ़ के हालात बन गए हैं। सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
Traffic closed on two bridges connecting Dataganj to Shahjahanpur due to flood
बैलगाड़ी पर चारा लादकर ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं  जिले में कई दिनों तक पूरी तरह से शांत रहने के बाद एक बार फिर रामगंगा ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बुधवार शाम को रामगंगा में आई बाढ़ का पानी नगरिया खनू के मजरा अखट में घुस गया, जिसकी वजह से ग्रामीण परेशान रहे। उधर, दातागंज से शाहजहांपुर को जोड़ने वाले दो पुलों के रास्तों पर भी पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया। इधर, मुड़ा से फरीदपुर जाने वाला पहुंच मार्ग कट जाने से भी रास्ता बंद है।

विज्ञापन


जिले में लगातार दो माह तक गंगा खतरे से निशान से ऊपर बहती रही, जिसकी वजह से कई दर्जन घर बाढ़ की भेंट चढ़ गए। पिछले 15 दिनों से गंगा खतरे के निशान से काफी नीचे चल रही थी। यही हाल रामगंगा का था। वह भी शांत चल रही थी, लेकिन अब रामगंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। इस समय रामगंगा 161.080 मीटरगेज पर बह रही है हालांकि खतरे का निशान 163 मीटर पर है। 
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- न्याय की गुहार: तख्ती लेकर कलक्ट्रेट पहुंची गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता, आंखों से छलका दर्द; बताई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से क्षेत्र में सैकड़ों बीघा फसल इसकी चपेट में आ गई है। हजरतपुर से कुड़रा मजरा पुल और नगरिया खनू से लालपुर खादर जाने वाले पुल के रास्ते पर भी पानी पूरी तरह से भर गया है, जिसकी वजह से दातागंज से शाहजहांपुर को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे दोनों जिलों के करीब 60 गावों के लोग प्रभावित हैं। 

 

तीन फुट तक भरा पानी 

कुड़रा मजरा से गढि़या रंगीन को जाने वाले  मार्ग पर काफी ज्यादा पानी भरा है। मार्ग नीचा होने की वजह कई जगहों पर तीन-तीन फुट तक पानी भर गया है। पानी का बहाव तेज होने की वजह से वाहन भी उधर से नहीं निकल पा रहे हैं। इधर, नगरिया खनू के मजरा अखट में बुधवार शाम को बाढ़ का पानी गांव में घुस गया, जिसकी वजह से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तहसील से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को दी है। ताकि उनकी मदद की जा सके।

सार्वजनिक शौचालय में रह रहा परिवार

ग्राम पंचायत (घमी पट्टी) नगरिया खनू निवासी सुरजीत का घर गांव के बाहर बना है। ऐसे में वह बाढ़ की चपेट में आ गया है। उसके झोपड़ीनुमा घर के चारों तरफ पानी भर गया है, जिसकी वजह से सुरजीत अपने परिवार के साथ में सार्वजनिक शौचालय में रहने लगे हैं। उन्होंने वही चारपाई डाल ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed