फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Risk of crop residue worth lakhs of rupees going to waste due to plant closure.

Budaun News: प्लांंट के बंद होने से लाखों रुपये की पराली खराब होने का खतरा

Wed, 25 Mar 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Risk of crop residue worth lakhs of rupees going to waste due to plant closure.
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल (सीबीजी) प्लांट में हुए हत्याकांड के बाद से प्लांट में कामकाज पूरी तरह ठप है। घटना के बाद से न केवल उत्पादन गतिविधियां बंद हैं, बल्कि प्लांट परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बीच लगातार खराब हो रहे मौसम से बीते दो दिन हुई बूंदाबांदी ने प्लांट प्रबंधन की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। प्लांट में करीब 70 टन पराली खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

प्लांट में बायो-गैस उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर पराली (फसल अवशेष) का स्टॉक पहले से ही एकत्रित था। यह पराली पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र से मंगाई जा रही थी। कंपनी अधिकारियों द्वारा करीब एक महीने की आवश्यकता के अनुसार भंडारण किया गया था। बताया जा रहा है कि प्लांट में भारी मात्रा में पराली जमा है, जो गैस उत्पादन की मुख्य कच्ची सामग्री है। वर्तमान में प्लांट बंद होने के कारण इस पराली का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि स्टॉक में रखी करीब आधी पराली को तिरपाल से ढककर सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है, लेकिन शेष बड़ी मात्रा में खुले मैदान में पड़ी हुई है। सूत्र बताते हैं कि यहां करीब 70 टन पराली रखी हुई है। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में मौसम खराब बना हुआ है। यदि जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ और पराली को सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया तो यह पूरी तरह सड़-गल सकती है। ऐसा होने पर न केवल उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित होगी, बल्कि कंपनी को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीनें बंद, परिसर में पसरा हुआ है सन्नाटा
प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कामकाज पूरी तरह ठप होने से कर्मचारियों की आवाजाही नहीं है। परिसर में चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। मशीनें भी बंद पड़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां प्लांट में दिन-रात गतिविधियां चलती थीं, वहीं अब यहां वीरानी छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed