फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Riparian villages once again at risk due to rising water levels in the Ramganga.

Budaun News: रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव फिर खतरे में

Mon, 28 Sep 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Riparian villages once again at risk due to rising water levels in the Ramganga.
दातागंज क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्र में एडीएम व एसडीएम हालातों का जायजा लेते हुए। संवाद
दातागंज। लगातार हो रही बारिश और रामगंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से तहसील क्षेत्र में हालात फिर बिगड़ने लगे हैं। तटवर्ती गांव सिमरिया और कटकौरा में पिछले तीन दिन में 24 से अधिक कच्चे मकान ढह चुके हैं। सिमरिया में रामगंगा की तेज धार किसान जगदीश के खेत को काट रही है। ग्रामीण पेड़ और डालियां लगाकर कटान रोकने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं संपर्क मार्गों पर 3 से 4 फुट पानी चलने से आवाजाही बंद हो गई है।आज जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

हजरतपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग पर 3 से 4 फुट जलभराव होने से रास्ता बंद हो गया है। लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन ने पहले नाव की व्यवस्था की थी, जो पानी कम होने पर हटा ली गई थी। नगरिया खनू-गढ़िया रंगीन मार्ग पर भी 2 फुट पानी बह रहा है, लेकिन आवागमन फिलहाल चालू है। ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो यह मार्ग भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


सिमरिया कटकौरा गांव में इनके गिरे मकान
क्षेत्र के गांव सिमरिया में राम भरोसे, वीरेंद्र, सत्यराम, धनपाल, कल्याण, भगवान दास, रामबहादुर, कृष्णपाल, दुर्गपाल, नन्नूकू, सूरजपाल, गिरीश, हरिश्चंद्र, क्रांतिदेवी, राजेंद्र, हरिद्वारी, दिनेश और रामरईस के मकान बारिश में गिर गए हैं। वहीं कटकौरा में दयावती, सुखलाल, रामसनेही, बालकराम, त्रिवेणी, यदवती, रिंकी, सुनीता देवी, हरिराम, वीरपाल, दयाराम और भूरेलाल के मकान पूर्ण व आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। मकान गिरने के कारण पीड़ित परिवार तिरपाल तानकर और दूसरों के घरों के बरामदों में गुजर-बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सकतपुर पर संकट, गांव को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू
दातागंज। रामगंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार सुबह तक और पानी आने की आशंका को देखते हुए। सबसे ज्यादा संवेदनशील गांव सकतपुर को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
रविवार को एडीएम महेंद्र श्रीवास्तव व एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने हजरतपुर में अस्पताल और सरकारी स्कूल की खाली पड़ी जगह को देखा। बाद में स्कूल की जगह में ही सकतपुर गांव को शिफ्ट करने का फैसला लिया। जल्दी ही गांव के लोगों को यहां बसाया जाएगा। इसकी पुष्टि खुद एसडीएम ने की है। यहां बता दें कि सकतपुर के अलावा कटकौरा और दियोरनिया भी पानी से घिरे हुए हैं, लेकिन एसडीएम ने फिलहाल इनको खतरा नहीं बताया है। संवाद


रामगंगा की बाढ़ पर नजर रखी जा रही है। गिरने वाले मकानों का लेखपालों की ओर से सर्वे किया जा रहा है। गांव में नाव और मोटरवोट का इंतजाम किया जा रहा है। - विनोद कुमार सिंह, एसडीएम

दातागंज क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्र में एडीएम व एसडीएम हालातों का जायजा लेते हुए। संवाद

दातागंज क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्र में एडीएम व एसडीएम हालातों का जायजा लेते हुए। संवाद

दातागंज क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्र में एडीएम व एसडीएम हालातों का जायजा लेते हुए। संवाद

दातागंज क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्र में एडीएम व एसडीएम हालातों का जायजा लेते हुए। संवाद

दातागंज क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्र में एडीएम व एसडीएम हालातों का जायजा लेते हुए। संवाद

दातागंज क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्र में एडीएम व एसडीएम हालातों का जायजा लेते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed