फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Responsible to complete preparations for flood and drought control

Budaun News: बाढ़ और सूखा नियंत्रण की तैयारियां पूरी करें जिम्मेदार

Tue, 02 May 2023 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Responsible to complete preparations for flood and drought control
बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (जूम एप) के माध्यम से संभावित सूखा और बाढ़ से निपटने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें। सभी विभागीय अधिकारी स्थलीय निरीक्षण भी करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद प्रत्येक तहसील में सूखा और बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन कराया जाए। किसी भी स्थिति में कोई जनहानि न हो। इसकी पूरी कोशिश की जाए। जिले में घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना ठीक से बना लें। उसका ठीक से अध्ययन भी कर लें। वह स्वयं भी ज्यादा से ज्यादा प्रभावित गांव का निरीक्षण करेंगे। वर्तमान स्थिति को देखकर बाढ़ चौकियों, बाढ़ राहत केंद्रों को बनाएं। सभी यंत्र सक्रिय हों और मोबाइल नंबर क्रियाशील रहने चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि सभी एसडीएम ध्यान दें, जिनके क्षेत्र में जिन परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उनका स्थलीय निरीक्षण जरूर करें। उन्होंने नाव, मोटरवोट, गोताखोर की व्यवस्था, तटबंधों की मरम्मत, कटान से बचाव आदि पर दिशा निर्देश दिए। एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल ने विस्तार से कई विभागों की कार्य योजनाओं पर चर्चा की। एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. निरंकार सिंह मलिक, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चंद्र समेत सभी एसडीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ रोकने को चल रहीं हैं छह परियोजनाएं
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड बदायूं उमेश चंद्र ने बताया कि जिले में बाढ़ नियंत्रण के संबंध में छह परियोजनाएं स्वीकृत हैं। सभी परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है। इनमें गंगा महावा, उसावां, उसहैत, जोरी नगला, चंदनपुर हुसैनपुर और नगला अजमेरी आदि शामिल हैं। जिल में 110 किलोमीटर गंगा का क्षेत्र और 60 किलोमीटर रामगंगा का क्षेत्र है। 91.8 किलोमीटर में तटबंध निर्मित हैं। उन्होंने कहा कि नदी व तटबंध के बीच गांव में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इस दौरान बाढ़ स्टेयरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed