{"_id":"635d707cabf06b66341cb3f2","slug":"report-on-three-people-who-opened-fire-in-lochi-nagla-one-went-to-jail-badaun-news-bly502134915","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोची नगला में फायरिंग करने वाले तीन लोगों पर रिपोर्ट, एक जेल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोची नगला में फायरिंग करने वाले तीन लोगों पर रिपोर्ट, एक जेल गया
विज्ञापन
27 अक्तूबर की रात की थी फायरिंग, आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
बदायूं। शहर के लोची नगला में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें पुलिस ने आरोपी सतीश पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके दोनों बेटों की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला में 27 अक्तूबर की रात सतीश पटेल और उसके दो बेटों कुनाल और शिवम ने फायरिंग कर दी थी। मोहल्ले के सुधीर पटेल के मुताबिक, तीनों आरोपी आए दिन किसी न किसी पर फायरिंग कर देते हैं। 27 अक्तूबर की रात तीनों आरोपी तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए थे। उन्होंने उसके ऊपर फायरिंग कर दी थी। वह तमंचा चलने से पहले पलट गया। उसने कमरे में भागकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। इससे वह बाल-बाल बच गया। तीनों आरोपियों ने उसकी पत्नी ममता और बेटे नितिन के साथ मारपीट की। उनके गंभीर चोटें आईं हैं।
दूसरे दिन सुधीर ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार रात तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। रात में ही आरोपी सतीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार दोपहर उसे जेल भेज दिया गया।